Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

सरकारी स्कूलों में सड़क सुरक्षा का पाठ पढेंगे 11वीं और 12वीं के छात्र

सरकारी स्कूलों में सड़क सुरक्षा का पाठ पढेंगे 11वीं और 12वीं के छात्र
सरकारी स्कूलों में 11वीं व12वीं में सड़क सुरक्षा उपाय नाम से एक नया अध्याय जुड़ेगा। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने बिहार पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड (बीटीबीसी) को पत्र लिखा है।

जल्द हिन्दी की किताब में अध्याय जोड़ने के लिए कहा गया है। अब बीटीबीसी अध्याय को शामिल करेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अध्याय बनाया गया है। विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय के विद्यार्थी हिन्दी विषय पढ़ते हैं इसका चयन किया गया है। अभी हिन्दी के कुल दस अध्याय हैं जो ग्यारह हो जाएंगे।

10 वीं तक होती है पढ़ाई

सरकारी स्कूलों में दसवीं तक सामाजिक विज्ञान विषय में एक अध्याय सड़क सुरक्षा को लेकर है। 11वीं और 12वीं में यह नहीं था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब इसे सभी राज्यों के प्लस टू में जोड़ा जाएगा। इसी को लेकर एससीईआरटी ने यह पहल की है।

सड़क सुरक्षा उपाय नाम से नया अध्याय जोड़ा जाएगा। अध्याय तैयार कर बीटीबीसी को भेजा गया है। इसे हिन्दी की किताब में शामिल किया जाएगा। वर्ष 2024 से इसे लागू कर दिया जाएगा।

राज्य के 66 शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में होगी पढ़ाई एससीईआरटी के अनुसार राज्य में शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों की संख्या 66 है। इनमें 23 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शामिल है। इन सभी में सड़क सुरक्षा उपाय की कक्षाएं चलेंगी। ताकि भविष्य में शिक्षक बनने वालों को पहले ही इस अध्याय की जानकारी दी जा सके। एससीईआरटी परिसर में अभी शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। अब जो भी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, उसके शेड्यूल में सड़क सुरक्षा उपाय को जोड़ दिया गया है।

पाठ के ये हैं उद्देश्य

1.किशोरावस्था में ही बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देना

2.सड़क पर चलने के क्या नियम हैं, समय रहते स्कूली बच्चे जान सकें

3.पढ़ाई के माध्यम से विद्यार्थियों में जागरूकता आएगी

4. गाड़ी कैसे चलाई जाती है, इसकी जानकारी छात्रों को मिलेगी

5. बाइक आदि को चलाने में किन नियमों का ख्याल रखें, इसे छात्र जान पायेंगे

Post a Comment

0 Comments