Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

चाँद के दर पर चंद्रयान, रूस का लूना हुआ क्रैश

चांद के दर पर चंद्रयान, रूस का लूना हुआ क्रैश
बेंगलुरु, एजेंसी। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम रविवार को चांद के दर पर पहुंच गया। सफलतापूर्वक रफ्तार घटाने के साथ चांद की सतह से इसकी दूरी महज 25 किलोमीटर रह गई है। इसके बाद दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग अभियान का अंतिम पड़ाव है। वहीं, रूस द्वारा भेजा गया यान लूना-25 लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया।

इसरो ने रविवार को एक्स पर पोस्ट में कहा, उसने चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर को चांद की कक्षा में थोड़ा और नीचे सफलतापूर्वक पहुंचा दिया। दूसरे और अंतिम डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) अभियान में विक्रम लैंडर सफल रहा। यह अब आंतरिक जांच की प्रक्रिया से गुजरेगा।

सीधा प्रसारण होगा चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण होगा। इसका प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को शाम 527 बजे शुरू होगा। लोग इसे इसरो की वेबसाइट, यू-ट्यूब, इसरो के फेसबुक पेज व डीडी नेशनल टीवी चैनल पर देख सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments