Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

चंद्रयान-3 को उतरते देख सकेंगे

चंद्रयान-3 को उतरते देख सकेंगे
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने के नजारे को लाइव देखने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। नेहरू तारामंडल 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के दृश्य को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सहयोग से स्काई थियेटर में लाइव प्रसारण करेगा। इसे दर्शक 2डी नजारे में देख सकेंगे।

दर्शकों के लिए नेहरू तारामंडल में चंद्रयान-3 की प्रतिकृति भी स्थापित की गई है। इससे वह चंद्रयान की वास्तविक बनावट को जान और देख सकेंगे। नेहरू तारामंडल की कार्यक्रम प्रबंधक प्रेरणा चंद्रा ने बताया कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर हर किसी के मन में उत्साह और जिज्ञासा है। इसके मद्देनजर तारामंडल ने लैंडिंग के लाइव नजारे को दिखाने के लिए वेबकास्ट की व्यवस्था की है। स्काई थियेटर और बड़ी-बड़ी प्रोजेक्टर पर दर्शक उस दृश्य को देख सकेंगे।

चंद्रयान से जुड़े रहस्यों को जान सकेंगे दर्शकों के लिए उस दिन विशेष शो भी आयोजित किए जाएंगे, जो चंद्रयान और चंद्रमा से जुड़े तथ्यों पर आधारित होंगे। बच्चों के लिए कार्यशाला भी होगी। चंद्रयान-3 का एक मॉडल भी तारामंडल में स्थापित किया गया है। इसके जरिए भी दर्शक चंद्रयान से जुड़े रहस्यों को जान सकते हैं। शुक्रवार से दो दिवसीय मून कार्निवल का स्काई थियेटर में आयोजन हो रहा है। इसमें चंद्रमा पर आधारित शो की स्क्रीनिंग होगी। विशेषज्ञ चंद्रमा और चंद्रयान-3 को लेकर चर्चा करेंगे। बच्चों को चंद्रयान की चंद्रमा पर होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments