Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंचा

चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंचा
चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंचा

बेंगलुरु, एजेंसी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 सोमवार को चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंच गया। लॉन्चिंग के एक महीने बाद सोमवार को चंद्रयान-3 की चांद की बाहरी ऑर्बिट में प्रवेश हो गया। यान अब 150 किलोमीटर गुणा 177 किलोमीटर वाली कक्षा में चक्कर लगा रहा है। इसरो ने एक्स पर जानकारी दी।

बता दें, चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और पांच अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इसके बाद छह और नौ अगस्त को चंद्रयान को कक्षा में नीचे लाए जाने की दो प्रक्रियाओं को अंजाम दिया गया था।

इसरो ने बताया कि तीसरी बार ऑर्बिट घटाने के लिए यान के इंजन कुछ देर चालू किए गए। इसके बाद सुबह 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच चंद्रयान-3 की कक्षा धीरे-धीरे घटाई और उसे चंद्र ध्रुव के समीप लाने की प्रक्रियाओं को अंजाम दिया गया।

Post a Comment

0 Comments