"कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 9 'घर्षण' (Friction) के सटीक NCERT Solutions खोज रहे हैं? यहाँ आपको सभी अभ्यास प्रश्नों के सरल हिंदी उत्तर, घर्षण के प्रकार और महत्वपूर्ण नोट्स मिलेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए यह सबसे बेहतरीन गाइड है।"
9. घर्षण
स्मरणीय तथ्य
• घर्षण संपर्क में रहने वाली सतहों के बीच सापेक्ष गति का विरोध करता है।
• यह सदैव एक विरोधी बल होता है।
• घर्षण संपर्क में रहने वाली सतहों की प्रकृति पर निर्भर करता है।
• दिए गए पृष्ठों के खुलने के लिए घर्षण इन पृष्ठों के निकटवर्ती अवस्था पर निर्भर करता है।
• घर्षण बल इस बात पर निर्भर करता है कि दो पृष्ठ एक-दूसरे को कितने बलपूर्वक दबाते हैं।
• स्थिर घर्षण तब कार्य करना आरम्भ करता है जब हम किसी वस्तु को उसकी विश्राम की स्थिति से गति में लाने का प्रयास करते हैं।
• सर्पी घर्षण तब कार्य करना आरम्भ करता है जब कोई वस्तु किसी अन्य वस्तु पर सरकती है।
• सर्पी घर्षण स्थिर घर्षण से कम होता है।
• घर्षण हमारे बहुत से क्रियाकलापों के लिए महत्त्वपूर्ण होता है।
• किसी एक तल पर गतिक घर्षण को कम किया जा सकता है।
• जूतों की तली तथा वाहनों के टायर घर्षण बढ़ाने के लिए खाँचेदार बनाए जाते हैं।
• कभी-कभी घर्षण अवांछनीय होता है।
• स्नेहक लगाकर घर्षण को कम किया जा सकता है।
• जब कोई वस्तु किसी अन्य वस्तु पर लुढ़कती है तो लोटनिक घर्षण कार्य करना आरम्भ करता है। लोटनिक घर्षण सर्पी घर्षण की अपेक्षा कम होता है।
• कुछ मशीनों में बॉल बेयरिंग का उपयोग करके घर्षण को कम किया जाता है।
• तरल में गति करने वाली वस्तुओं को उचित आकृति प्रदान करके घर्षण बल को कम किया जा सकता है।
पाठ्य पुस्तक के आंतरिक प्रश्न
प्रश्न 1. क्या हम पृष्ठों को पॉलिश करके अथवा अत्यधिक मात्रा में स्नेहक पदार्थों का उपयोग करके घर्षण को घटाकर शून्य कर सकते हैं?
उत्तर— नहीं, घर्षण को शून्य नहीं किया जा सकता है। चाहे कोई भी पृष्ठ पॉलिश कर दिया जाए अथवा अधिक मात्रा में स्नेहक पदार्थों का उपयोग कर लिया जाए, फिर भी घर्षण समाप्त नहीं होता, उसमें कमी अवश्य आती है।
पाठ्य पुस्तक के अभ्यास
प्रश्न 1. रिक्त स्थान भरिए—
(क) घर्षण एक-दूसरे के संपर्क में रहने वाली वस्तुओं के पृष्ठों के बीच ………… का विरोध करता है।
(ख) घर्षण पृष्ठों के __________ पर निर्भर करता है।
(ग) घर्षण से __________ उत्पन्न होती है।
(घ) कैरम बोर्ड पर पाउडर छिड़कने से __________ घर्षण हो जाता है।
(ड) सभी घर्षण __________ घर्षण से होते हैं।
उत्तर—
(क) गति
(ख)चिकनेपन
(ग) ऊष्मा
(घ) कम
(ड) कम
प्रश्न 2. चार वस्तुओं को लोटनिक, स्थैतिक तथा सर्पी घर्षण के संदर्भ में व्यवस्थित करने के लिए कहा गया। उनकी व्यवस्था नीचे दी गई है। सही व्यवस्था का चयन कीजिए—
(क) लोटनिक, स्थैतिक, सर्पी
(ख) लोटनिक, सर्पी, स्थैतिक
(ग) स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक
(घ) सर्पी, स्थैतिक, लोटनिक
उत्तर— (ग) स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक
प्रश्न 3. आदित्य अपनी खिलौना कार को संगमरमर के सूखे फर्श, संगमरमर के गीले फर्श, फर्श पर बिछे समाचार पत्र तथा तौलिये पर चलाता है। कार पर विभिन्न पृष्ठों द्वारा लगे घर्षण बल का बढ़ता क्रम होगा—
(क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचार पत्र, तौलिया
(ख) समाचार पत्र, तौलिया, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श
(ग) तौलिया, समाचार पत्र, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श
(घ) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, तौलिया, समाचार पत्र
उत्तर— (क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचार पत्र, तौलिया
प्रश्न 4. मान लीजिए आप अपने डेस्क को थोड़ा झुकाते हैं। उस पर रखी कोई पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरम्भ कर देती है। इस पर लगे घर्षण बल की दिशा बताइए।
उत्तर— ऐसी स्थिति में घर्षण बल की दिशा ऊपर की ओर होगी।
प्रश्न 5. मान लीजिए, आप स्विमिंग पूल के पास वाले संगमरमर के किसी फर्श पर उलट जाएँ। उस गीले फर्श पर आपके लिए चलना आसान होगा या कठिन? अपने उत्तर का कारण बताइए।
उत्तर— गीले फर्श पर चलना कठिन होगा क्योंकि गीले फर्श पर घर्षण कम हो जाता है। घर्षण कम होने के कारण सतह पर उचित प्रतिक्रिया बल नहीं मिल पाता।
प्रश्न 6. खिलाड़ी कीलदार जूते (स्पाइक्स) क्यों पहनते हैं? व्याख्या कीजिए।
उत्तर— स्पाइक्स से घर्षण बढ़ जाता है। स्पाइक्स से फर्श (सतह) पर पकड़ मजबूत हो जाती है, जिससे फिसलने की संभावना नहीं रहती। अतः खिलाड़ी स्पाइक्स पहनते हैं।
प्रश्न 7. इकबाल को हल्की पेटिका खिसकानी है तथा सीमा को उसी फर्श पर भारी पेटिका खिसकानी है। कौन अधिक घर्षण बल अनुभव करेगा और क्यों?
उत्तर— सीमा अधिक घर्षण बल अनुभव करेगी क्योंकि भारी पेटिका के कारण अभिलम्ब बल अधिक होता है और घर्षण बल अभिलम्ब बल पर निर्भर करता है।
प्रश्न 8. व्याख्या कीजिए— सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है?
उत्तर— जब वस्तु चलने लगती है तो उसके पृष्ठों के संपर्क बिंदुओं को बनने का समय नहीं मिल पाता, जिससे स्थैतिक घर्षण की तुलना में सर्पी घर्षण कम हो जाता है।
प्रश्न 9. वर्णन कीजिए, घर्षण किस प्रकार शत्रु एवं मित्र दोनों है? अथवा, हमारे दैनिक जीवन में घर्षण शत्रु और मित्र दोनों है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर—
घर्षण शत्रु है क्योंकि—
-
घर्षण के कारण गति करती हुई वस्तु की ऊर्जा का काफी भाग ऊष्मा ऊर्जा के रूप में व्यर्थ चला जाता है।
-
घर्षण के कारण दाँतों, टायरों, मशीनों आदि के भागों का क्षय होता है।
-
घर्षण के कारण मशीनों की दक्षता कम हो जाती है।
-
घर्षण के कारण मशीनों का जीवनकाल घट जाता है।
-
कभी-कभी विभिन्न मशीनों में घर्षण के कारण मशीन जल जाती है।
घर्षण मित्र है क्योंकि—
-
घर्षण हमें पृथ्वी की सतह पर चलने में सहायता करता है।
-
कागज की सतह व पेन के सिरे के मध्य घर्षण बल हमें लिखने में सहायता करता है।
-
वाहन के पहियों व सड़क के मध्य घर्षण वाहन को रुकने में सहायता करता है।
-
पेड़ पर चढ़ना घर्षण के कारण ही संभव होता है।
-
एक बोर्ड व ब्लैकबोर्ड के मध्य घर्षण बल ही ब्लैकबोर्ड पर लिखने में सहायक है।
-
यदि घर्षण न हो तो कोई भवन निर्माण नहीं हो सकता।
प्रश्न 10. वर्णन कीजिए, तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाते हैं?
उत्तर— तरल में गति करने वाली वस्तुओं को विशेष प्रकार (वायुगतिकीय) की आकृति दी जाती है क्योंकि इससे तरल का प्रतिरोध कम हो जाता है। इससे वस्तु को गति करने में कम ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है और गति नियंत्रित रहती है।

