NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 10 In Hindi – ध्वनि | सभी प्रश्नों के हल
इस पोस्ट में कक्षा 8 विज्ञान (NCERT) अध्याय 10 – ध्वनि के सभी प्रश्नों के सरल, स्पष्ट और परीक्षा-उपयोगी हल दिए गए हैं। यह सामग्री NCERT पाठ्यपुस्तक पर पूरी तरह आधारित है और छात्रों को अध्याय को आसानी से समझने में मदद करेगी।
इस अध्याय में आप जानेंगे कि ध्वनि कैसे उत्पन्न होती है, कंपन क्या होता है, आवृत्ति, आवर्तकाल, आयाम, तीव्रता, शोर और संगीत में अंतर, तथा ध्वनि प्रदूषण के कारण, प्रभाव और रोकथाम क्या है। सभी प्रश्नों के उत्तर सरल हिंदी भाषा में लिखे गए हैं ताकि कक्षा 8 के छात्र आसानी से समझ सकें।
यह पोस्ट बोर्ड परीक्षा, यूनिट टेस्ट, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत उपयोगी है। साथ ही यह होमवर्क, रिवीजन और क्विक नोट्स के लिए भी मददगार है।
इस पोस्ट की विशेषताएँ:
-
NCERT के अनुसार सभी प्रश्नों के सही उत्तर
-
सरल और स्पष्ट हिंदी भाषा
-
परीक्षा में लिखने योग्य उत्तर
-
छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए उपयोगी
-
CBSE, RBSE, UP Board सहित सभी बोर्ड के लिए लाभदायक
NCERT के अनुसार सभी प्रश्नों के सही उत्तर
सरल और स्पष्ट हिंदी भाषा
परीक्षा में लिखने योग्य उत्तर
छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए उपयोगी
CBSE, RBSE, UP Board सहित सभी बोर्ड के लिए लाभदायक
अगर आप Class 8 Science Chapter 10 Sound (ध्वनि) को आसान तरीके से पढ़ना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बिल्कुल सही है।
10. ध्वनि
स्मरणीय तथ्य
• ध्वनि कंपन करती हुई वस्तु द्वारा उत्पन्न होती है।
• मानव ध्वनि-तंत्र के कंपन द्वारा ध्वनि उत्पन्न करता है।
• ध्वनि विभिन्न माध्यमों (ठोस, द्रव व गैस) में संचरित होती है।
• ध्वनि निर्वात में संचरित नहीं हो सकती।
• कर्ण पहले ध्वनि के कंपन को अनुभव करता है। यह संकेतों को मस्तिष्क तक भेज देता है जहाँ इसकी प्रक्रिया की जाती है।
• प्रति सेकंड होने वाले दोलनों की संख्या दोलन की आवृत्ति कहलाती है।
• आवृत्ति को हर्ट्ज़ (Hz) में व्यक्त करते हैं।
• कंपन का आयाम जितना अधिक होता है, ध्वनि उतनी ही प्रबल होती है।
• कंपन की आवृत्ति अधिक होने पर तार अधिक तेजी से कंपन करता है और ध्वनि अधिक तीव्र होती है।
• अधिक ध्वनि को शोर कहलाती है।
• अवांछित या अप्रिय ध्वनियाँ ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न करती हैं।
• ध्वनि प्रदूषण मानव के लिए स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न कर सकता है।
• ध्वनि प्रदूषण को न्यूनतम करने का प्रयास करना चाहिए।
• सड़कों के किनारे तथा अन्य स्थानों पर पेड़ लगाने से ध्वनि प्रदूषण को कम किया जा सकता है।
पाठ्य पुस्तक के आंतरिक प्रश्न
प्रश्न 1. जब हम बोलते हैं तो क्या हमारे शरीर का कोई भाग कंपन करता है?
उत्तर— हाँ, जब हम बोलते हैं तो हमारे गले में स्थित वाक्-तंतु कंपन करते हैं।
पाठ्य पुस्तक के अभ्यास
प्रश्न 1. सही उत्तर चुनिए—
ध्वनि संचारित हो सकती है—
(क) केवल वायु या गैसों में
(ख) केवल ठोसों में
(ग) केवल द्रवों में
(घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में
उत्तर— (घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में
प्रश्न 2. निम्न में से किस वाक् ध्वनि की आवृत्ति न्यूनतम होने की संभावना है?
(क) छोटी लड़की की
(ख) छोटे लड़के की
(ग) पुरुष की
(घ) महिला की
उत्तर— (ग) पुरुष की
प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने ‘T’ तथा गलत कथन के सामने ‘F’ लिखिए—
(क) ध्वनि निर्वात में संचारित नहीं हो सकती।
(ख) किसी वस्तु के प्रति सेकंड होने वाले दोलनों की संख्या को उसका आवर्तकाल कहते हैं।
(ग) यदि कंपन का आयाम अधिक है तो ध्वनि मंद होती है।
(घ) मानव कानों की श्रवण सीमा 20 Hz से 20,000 Hz है।
(ङ) कंपन की आवृत्ति जितनी कम होगी, तार उतना ही धीमा कंपन करेगा।
(च) अवांछित या अप्रिय ध्वनि को संगीत कहते हैं।
(छ) ध्वनि प्रदूषण आंशिक श्रवण अक्षमता उत्पन्न कर सकता है।
उत्तर—
(क) T, (ख) F, (ग) F, (घ) T, (ङ) T, (च) F, (छ) T
प्रश्न 4. उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
(क) किसी वस्तु द्वारा एक दोलन को पूरा करने में लिए गए समय को ______ कहते हैं।
(ख) प्रबलता कंपन के ______ से निर्धारित की जाती है।
(ग) आवृत्ति का ______ मात्रक है।
(घ) अवांछित ध्वनि को ______ कहते हैं।
(ङ) ध्वनि की तीव्रता कंपन के ______ से निर्धारित होती है।
उत्तर—
(क) आवर्तकाल
(ख) आयाम
(ग) हर्ट्ज़
(घ) शोर
(ङ) आवृत्ति
प्रश्न 5. एक दोलक 4 सेकंड में 40 बार दोलन करता है। इसका आवर्तकाल तथा आवृत्ति ज्ञात कीजिए।
उत्तर—
आवर्तकाल = 1 दोलन पूरा करने में लगा समय
= 4 / 40 सेकंड = 1/10 सेकंड = 0.1 सेकंड
आवृत्ति = 1 सेकंड में होने वाले दोलनों की संख्या
= 40 / 10 = 4 Hz
प्रश्न 6. एक मधुमक्खी अपने पंखों को 500 कंपन प्रति सेकंड की औसत दर से कंपन करके ध्वनि उत्पन्न करती है। कंपन का आवर्तकाल कितना है?
उत्तर—
500 कंपन करने में समय = 1 सेकंड
1 कंपन करने में समय = 1/500 सेकंड = 0.002 सेकंड
प्रश्न 7. निम्न यंत्रों में उस भाग को पहचानिए जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपन करता है—
| यंत्र | कंपन भाग |
|---|---|
| (क) ढोलक | तनित झिल्ली |
| (ख) सितार | तनित तार |
| (ग) बाँसुरी | वायु-स्तम्भ |
प्रश्न 8. शोर तथा संगीत में क्या अंतर है? क्या कभी संगीत शोर बन सकता है?
उत्तर—
शोर
-
यह अप्रिय या अवांछित ध्वनि है।
-
यह कर्कश होती है।
-
यह स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का कारण बन सकती है।
संगीत
-
यह प्रिय ध्वनि है।
-
यह मधुर होती है।
-
इससे स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या नहीं होती।
हाँ, संगीत शोर बन सकता है। जब संगीत अत्यधिक प्रबल हो जाता है तब वह शोर बन जाता है।
प्रश्न 9. अपने वातावरण में ध्वनि प्रदूषण के स्रोतों की सूची बनाइए।
उत्तर—
ध्वनि प्रदूषण के स्रोत—
-
वाहनों की चिल्लाहट
-
लाउडस्पीकर
-
मशीनें
-
पटाखे
-
रेडियो तथा टेलीविजन
-
घरेलू उपकरण
-
कूलर
-
वायुयान
-
कारखाने
-
वैक्यूम क्लीनर
-
टेलीफोन
-
कम्प्यूटर
-
फैक्ट्रियाँ
-
पुलिस सायरन

