क्या आप कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 8 'बल तथा दाब' के सटीक और आसान NCERT Solutions खोज रहे हैं? यहाँ आपको सभी अभ्यास प्रश्नों के उत्तर सरल हिंदी में मिलेंगे।
8. बल तथा दाब
स्मरणीय तथ्य
• बल धक्का देना (अपकर्षण करना) या खींचना (अभिकर्षण करना) हो सकता है।
• बल दो वस्तुओं के बीच अंतःक्रिया के कारण लगता है।
• बल का परिमाण तथा दिशा दोनों होते हैं।
• किसी वस्तु की चाल में परिवर्तन अथवा गति की दिशा में परिवर्तन अथवा दोनों में होने वाले परिवर्तन का अर्थ है उसकी गति की अवस्था में परिवर्तन होना।
• किसी वस्तु पर लगने वाला बल उसकी गति की अवस्था में अथवा उसकी आकृति में परिवर्तन कर सकता है।
• किसी वस्तु पर लगने वाला बल उसके साथ संपर्क में आने पर या संपर्क में आए बिना लग सकता है।
• प्रति इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते हैं।
• द्रव तथा गैसें बर्तनों की दीवारों पर दाब लगाती हैं।
• हमारे चारों ओर की वायु द्वारा लगाए गए दाब को वायुमंडलीय दाब कहते हैं।
पाठ्य पुस्तक के आंतरिक प्रश्न
प्रश्न 1. चुंबक एक लोहे के टुकड़े को अपनी ओर आकर्षित करता है। क्या आकर्षण भी एक खिंचाव (अभिकर्षण) है? किसी चुंबक के दो समान ध्रुवों के बीच प्रतिकर्षण के बारे में आप क्या सोचते हैं? यह खिंचाव (अभिकर्षण) है या धक्का (अपकर्षण)?
उत्तर— हाँ, आकर्षण भी एक खिंचाव (अभिकर्षण) है। किसी चुंबक के दो समान ध्रुवों के बीच प्रतिकर्षण (अपकर्षण) होता है।
प्रश्न 2. यदि किसी वस्तु पर विपरीत दिशाओं में लगने वाले बल बराबर हों तो क्या उस पर लगने वाला नेट बल शून्य होगा?
उत्तर— हाँ, इस स्थिति में नेट बल शून्य होगा।
प्रश्न 3. जल संरक्षण के लिए प्रयोग किये जाने वाले पाइपों के लीक करते हुए जोड़ों या सुराखों से पानी के फुहारे बाहर आना क्या पानी द्वारा पाइप की दीवारों पर लगाए जाने वाले दाब के कारण होता है?
उत्तर— हाँ, यह पानी द्वारा पाइपों की दीवारों पर लगाए जाने वाले दाब के कारण होता है।
प्रश्न 4. यदि सिर का क्षेत्रफल 15 cm × 15 cm हो तो सिर पर वायु कितना बल लगा रही है?
उत्तर— 15 cm × 15 cm क्षेत्रफल वाले सिर पर वायुमंडल की ऊँचाई के बराबर ऊँचाई स्तम्भ में वायु के कारण लगने वाले बल का मान लगभग 225 kg-भार के बराबर होगा। गुरुत्वजन्य त्वरण के कारण किसी वस्तु पर लगने वाला गुरुत्व बल (2250 N) के बराबर होगा। अतः सिर पर वायु लगभग 2250 N का बल लगा रही है।
पाठ्य पुस्तक के अभ्यास
प्रश्न 1. धक्का एवं खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो-दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर—
धक्का के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण—
• मेज पर रखी पुस्तक को आगे की ओर सरकाना।
• दरवाजे को बंद करना।
खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण—
• कुएँ से पानी की बाल्टी को खींचना।
• किसी मेज की दराज को खोलना।
प्रश्न 2. ऐसे दो उदाहरण दीजिए जिनमें लगाए गए बल द्वारा वस्तु की आकृति में परिवर्तन हो जाए।
उत्तर—
(1) साइकिल की ट्यूब पर बैठने पर साइकिल में लगी ट्यूब की आकृति बदल जाती है।
(2) गूंधा हुआ आटा दबाने से उसकी आकृति में परिवर्तन आ जाता है।
प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
(क) चुंबक में निकटतम समान ध्रुव ……………… होते हैं।
(ख) एक आवेशित वस्तु अनावेशित वस्तु को ……………… करती है।
(ग) तीर की गति की अवस्था में परिवर्तन के लिए उत्तरदायी बल का प्रकार ………… बल का उदाहरण है।
(घ) जब तीर लक्ष्य की ओर गति करता है तो इस पर लगने वाला बल तथा वायु ………… के कारण होता है।
उत्तर—
(क) आकृति
(ख) पेशीय
(ग) सम्पर्क
(घ) गुरुत्व, घर्षण
प्रश्न 5. निम्न स्थितियों में बल लगाने वाले कारक तथा जिस वस्तु पर बल लग रहा है, उनको पहचानिए। प्रत्येक स्थिति में जिस रूप में बल का प्रभाव दिखाई दे रहा है, उसे भी बताइए—
(क) रस निकालने के लिए नींबू के टुकड़े को उँगलियों से दबाना।
(ख) दाँत मंजन की ट्यूब से पेस्ट बाहर निकालना।
(ग) दीवार से लगे हुए कमानी के दूसरे सिरे पर लटका एक भारी भार।
(घ) कूदते-कूदते समय एक खिलाड़ी द्वारा एक निश्चित ऊँचाई की छत पर करना।
उत्तर :
| स्थिति | बल का कारक | बल प्रभावित वस्तु | परिणाम |
|---|---|---|---|
| (क) | उँगलियाँ | नींबू | रस का बहाव |
| (ख) | उँगलियाँ | दाँत मंजन की ट्यूब | पेस्ट का बाहर निकलना |
| (ग) | लटकता भार | कमानी | कमानी का लम्बा होना |
| (घ) | टाँग का पेशीय बल | खिलाड़ी का शरीर | ऊँची कूद |
प्रश्न 6. एक औजार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है। पीटने के कारण लगने वाला बल लोहे के उस टुकड़े को किस प्रकार प्रभावित करता है?
उत्तर— पीटने के बल के कारण लोहे का टुकड़ा चपटा हो जाता है।
प्रश्न 7. एक फूल हुए गुब्बारे को सिस्टर टेप की मदद से चिपकाकर एक दीवार पर दबाया गया। यह देखा गया कि गुब्बारा दीवार से चिपक जाता है। दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी बल का नाम बताइए।
उत्तर— स्थिरवैद्युत बल।
प्रश्न 8. आप अपने हाथ में पानी से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी लटकाए हुए हैं। बाल्टी पर लगने वाले बलों को नामाइए तथा स्पष्ट कीजिए कि बाल्टी पर लगने वाले बलों द्वारा इसकी गति की अवस्था में परिवर्तन क्यों नहीं होता।
उत्तर— प्लास्टिक की बाल्टी पर लगने वाले बल हैं—
• पानी का गुरुत्वाकर्षण बल (नीचे की ओर)
• हाथों का पेशीय बल (ऊपर की ओर)
दोनों बलों से बाल्टी की गति की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आता, क्योंकि दोनों बलों के प्रभाव को संतुलित कर देते हैं। बाल्टी का भार हाथों के कारण संतुलित रहता है।
प्रश्न 9. किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रक्षेपित (launch) करने के लिए रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया गया। प्रक्षेपण मंच से छोड़ते के तुरंत बाद रॉकेट पर लगने वाले बलों के नाम बताइए।
उत्तर— प्रक्षेपित रॉकेट पर लगने वाले बल—
• पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल (नीचे की ओर)
• ईंधन के जलने से उत्पन्न गैसों का निम्नदिश बल (ऊपर की ओर)
प्रश्न 10. जब किसी ड्रॉपर में द्रव (जल) को पानी में रखकर इसके बल्ब को दबाते हैं तो ड्रॉपर की वायु बुलबुले के रूप में बाहर निकलती हुई दिखाई देती है। बल्ब पर दबाव डालने पर ड्रॉपर में पानी क्यों चला जाता है?
(क) पानी का दाब
(ख) पृथ्वी का गुरुत्व
(ग) द्रव के स्तम्भ की ऊँचाई
(घ) वायुमंडलीय दाब
उत्तर— (घ) वायुमंडलीय दाब

