Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 10th NCERT Political Science | Class 10 BTC Loktantrik Rajanitik | कक्षा 10वीं लोकतांत्रिक राजनीतिक | अध्याय 3. लोकतंत्र में प्रतिस्पर्द्धा एवं संघर्ष | वस्तुनिष्ठ प्रश्न | मिलान करें

Class 10th NCERT Political Science  Class 10 BTC Loktantrik Rajanitik  कक्षा 10वीं लोकतांत्रिक राजनीतिक  अध्याय 3. लोकतंत्र में प्रतिस्पर्द्धा एवं संघर्ष  वस्तुनिष्ठ प्रश्न  मिलान करें
SM Study Point
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions ) 

I. सही विकल्प चुनें :
1. वर्ष 1975 भारतीय राजनीति में किसलिए जाना जाता है ? 
(क) इस वर्ष आम चुनाव हुए थे
(ख) श्रीमत्ती इंदिरा गाँधी प्रधानमंत्री बनी थीं
(ग) देश के अंदर आपातकाल लागू हुआ था 
(घ) जनता पार्टी की सरकार बनी थी
2. भारतीय लोकतंत्र में सत्ता के विरुद्ध जन आक्रोश किस दशक से प्रारंभ हुआ ?
(क) 1960 के दशक से
(ख) 1970 के दशक से
(ग) 1980 के दशक से
(घ) 1990 के दशक से
3. बिहार में संपूर्ण क्रांति का नेतृत्व निम्नलिखित में से किसने किया ? 
(क) मोरारजी देसाई
(ख) नीतीश कुमार 
(ग) इंदिरा गाँधी 
(घ) जयप्रकाश नारायण
4. भारत में हुए 1977 में आम चुनाव में किस पार्टी को बहुमत मिला था ? 
(क) काँग्रेस पार्टी को 
(खं) जनता पार्टी को 
(ग) कम्युनिस्ट पार्टी को 
(घ) किसी पार्टी को भी नहीं. 
5. 'चिपको आन्दोलन' निम्नलिखित में से किससे संबंधित नहीं है ? 
(क) अंगू के पेड़ काटने की अनुमति से 
(ख) आर्थिक शोषण से मुक्ति से 
(ग) शराबखोरी के विरुद्ध आवाज से 
(घ) काँग्रेस पार्टी के विरोध से
6. 'दलित पैंथर्स' के कार्यक्रम निम्नलिखित में   से कौन संबंधित नहीं है ?
(क) जाति प्रथा का उन्मूलन
(ख) दलित सेना का गठन
(ग) भूमिहीन गरीब किसान की उन्नति
(घ) औद्योगिक मजदूरों का शोषण से मुक्ति
7. निम्नलिखित में से कौन 'भारतीय किसान यूनियन' के प्रमुख नेता थे ? 
(क) मोरारजी देसाई 
(ग) महेंदर सिंह टिकैत 
(ख) जयप्रकाश नारायण 
(घ) चौधरी चरण सिंह
8. 'ताड़ी विरोधी आन्दोलन' निम्नलिखित में से किस प्रांत में शुरू किया गया ?
(क) बिहार 
(ख) उत्तर प्रदेश 
(ग) आंध्र प्रदेश 
(घ) तमिलनाडु 
9. 'नर्मदा घाटी परियोजना' किन राज्यों से संबंधित है ?
(क) बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश 
(ख) तमिलनाडु, केरल कर्नाटक
(ग) पं. बंगाल, उत्तर प्रदेश पंजाब
(घ) गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश
10. सूचना के अधिकार आंदोलन की शुरुआत कहाँ से हुई ?
(क) राजस्थान 
(ख) दिल्ली
(ग) तमिलनाडु
(घ) बिहार
11. सूचना के अधिकार संबंधी कानून कब बना ?
(क) 2004 में
(ख) 2005 में
(ग) 2006 में 
(घ) 2007 में 
12. नेपाल में सप्तदलीय गठबंधन का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
(क) राजा को देश छोड़ने पर मजबूर करना
(ख) लोकतंत्र की स्थापना करना
(ग) भारत-नेपाल के बीच संबंधों को और बेहतर बनाना
(घ) सर्वदलीय सरकार की स्थापना करना
13. बोलिविया में जनसंघर्ष का मुख्य कारण थे :
(क) पानी की कीमत में वृद्धि
(ख) खाद्यान्न की कीमत में वृद्धि,
(ग) पेट्रोल की कीमत में वृद्धि
(घ) जीवन रक्षक दवाओं की कीमत में वृद्धि
14. श्रीलंका कब आजाद हुआ ?
(क) 1947 में
(ख) 1948 में
(ग) 1949 में
(घ) 1950 में
15. राजनीतिक दल का आशय है
(क) अफसरों के समूह से 
(ख) सेनाओं के समूह से
(ग) व्यक्तियों के समूह से  
(घ) किसानों के समूह से 
16. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रमुख उद्देश्य प्रायः सभी राजनीति दलों का होता   है ?
(क) सत्ता प्राप्त करना
(ख) सरकारी पदों को प्राप्त करना
(ग) चुनाव लड़ना
 (घ) इनमें से कोई नहीं
17. राजनीतिक दलों की नींव सर्वप्रथम किस देश में पड़ी ?
(क) ब्रिटेन में
(ख) भारत में
(ग) फ्रांस में
(घ) संयुक्त राज्य अमेरिका में
18. निम्नलिखित में से किसे लोकतंत्र का प्राण माना जाता है ?
(क) सरकार को
(ख) न्यायपालिका को
(ग) संविधान को
(घ) राजनीतिक दल को
19. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य राजनीतिक दल नहीं करता है ?
(क) चुनाव लड़ना
(ख) सरकारी की आलोचना करना
(ग) प्राकृतिक आपदा में राहत से 
(घ) अफसरों की बहाली संबंधित कार्य 
20. निम्नलिखित में से कौन-सा विचार लोकतंत्र में राजनीतिक दलों से मेल नहीं खाता है ?
(क) राजनीतिक दल लोगों की भावनाओं एवं विचारों को जोड़कर सरकार के सामने रखते हैं।
(ख) राजनीतिक दल देश में एकता और अखंडता स्थापित करने का साधन हैं। 
(ग) देश के विकास के लिए सरकारी नीतियों में राजनीतिक दल बाधा उत्पन्न करते हैं ।
(घ) राजनीतिक दल विभिन्न वर्गों, जातियों, धर्मों की समस्याएँ सरकार तक पहुँचाते हैं।
21. किस देश में बहुदलीय व्यवस्था नहीं है ?
(क) पाकिस्तान 
(ख) भारत 
(ग) बांग्लादेश 
(घ) ब्रिटेन 
22. गठबंधन की सरकार बनाने की संभावना किस प्रकार की दलीय व्यवस्था में रहती है ?
(क) एकदलीय व्यवस्था 
(ख) द्विदलीय व्यवस्था 
(ग) बहुदलीय व्यवस्था 
(घ) उपर्युक्त में से किसी में भी नहीं 
23. किसी भी देश में राजनीतिक स्थायित्व के लिए निम्नलिखित में से क्या नहीं आवश्यक है ?
(क) सभी दलों द्वारा सरकार को रचनात्मक सहयोग देना 
(ख) किसी भी ढंग से सरकार को अपदस्थ करना 
(ग) निर्णय प्रक्रिया में सरकार द्वारा सबकी सहमति लेना. 
(घ) सरकार द्वारा विरोधी दलों को नजरबंद करना 
24. निम्नलिखित में से कौन-सी चुनौती राजनीतिक दलों की नहीं है ?
(क) राजनीतिक दलों के भीतर समय पर सांगठनिक चुना नहीं होना 
(ख) राजनीतिक दलों में युवाओं और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलना 
(ग) राजनीतिक दलों द्वारा जनता की समस्याओं को सरकार के पास रखना 
(घ) विपरीत सिद्धांत रखनेवाले राजनीतिक दलों से गठबंधन करना
25. दल-बदल कानून निम्नलिखित में से किस पर लागू होता है ? 
(क) सांसदों एवं विधायकों पर 
(ख) राष्ट्रपति पर
(ग) उपराष्ट्रपति पर  
(घ) उपर्युक्त में से सभी पर 
26. राजनीतिक दलों की मान्यता और उसका चिह्न किसके द्वारा प्रदान किया   जाता है ?
(क) राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा 
(ख) प्रधानमंत्री सचिवालय द्वारा 
(ग) निर्वाचन आयोग द्वारा
(घ) संसद द्वारा
27. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय दल   नहीं है ?
(क) राष्ट्रीय जनता दल 
(ख) बहुजन समाज पार्टी 
(ग) लोक जनशक्ति पार्टी 
(घ) भारतीय जनता पार्टी 
28. जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी का गठन कब हुआ ? 
(क) 1992 में 
(ख) 1999 में 
(ग) 2000 में 
(घ) 2004 में 
उत्तर : 1. (ग), 2. (ख), 3. (घ), 4. (ख), 5. (घ), 6. (ख), 7. (ग), 8. (ग), 9. (घ), 10. (क), 11. (ख), 12. (ख), 13. (क), 14. (ख), 15. (ग), 16. (क), 17. (क), 18. (घ), 19. (घ), 20. (ग), 21. (घ), 22. (ग), 23 (घ), 24. (घ), 25. (क), 26. (ग); 27. (ग), 28. (ख) ।

II. (i) मिलान करें

सूची I
1. समाजवादी पार्टी   नहीं है ?
2. राजद
3. लोजपा
4. जे.डी.यू
सूची II 
(क) लालटेन
(ख) तीर
(ग) बंगला
(घ) साइकिल
उत्तर : 1. (घ), 2. (क), 3. (ग), 4. (घ)।

(ii) मिलान करें :

सूची I 
1. काँग्रेस पार्टी 
2. भारतीय जनता पार्टी 
3. कम्युनिस्ट पार्टी
4. झारखंड मुक्ति मोर्चा
सूची II 
(क) एनडीए 
(ख) क्षेत्रीय पार्टी  
(ग) यू० पी० ए०  
(घ) थर्ट फ्रन्ट 
उत्तर : 1. (ग), 2. (क), 3. (घ), 4. (ख)।

Post a Comment

0 Comments