Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Microorganism (सूक्ष्मजीव) | Class 8 Science Chapter 2 Notes in Hindi Medium | Sugam Science Class 8th Notes | SM Study Point

सूक्ष्मजीव  Class 8 Science Chapter 2 Notes in Hindi Medium  Sugam Science Class 8th Notes  SM Study Point

 सूक्ष्मजीव :- वे जीव जिसे हम अपनी आँखों से नहीं देख सकते है उसे सूक्ष्मजीव कहते है | सूक्ष्मजीव का आकार बहुत ही छोटा है जिनको हमारी साधारण आँख नहीं देख पति है |
सूक्ष्मजीव  Class 8 Science Chapter 2 Notes in Hindi Medium  Sugam Science Class 8th Notes  SM Study Point

 सूक्ष्मजीवों को चार वर्गों में बाँटा गा है  

(1) कवक 

(2) जीवाणु 

(3) शैवाल 

(4) प्रोटोजोआ 

 विषाणु :-  विषाणु भी एक तरह का सूक्ष्मजीव ही होता है लेकिन हम सूक्ष्मजीव के 4 वर्गों में नहीं गिनाते है क्योंकि यह बाकि सूक्ष्म जीवों की तरह अपना विकास नहीं करता | विषाणु किसी जीवित प्राणी के शरीर में जाकर ही अपना विकास कर पाता है अगर यह शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है तो यह वायरस मर जाता है | उदाहरण :- कोरोनावायरस ( इस वायरस से बहुत बड़ी आबादी प्रभावित हुई थी )

  सूक्ष्मजीव मित्र के रूप में -  

  • सूक्ष्मजीव दूध से दही बनाने में काम आते है |
  • सूक्ष्म जीव मरे हुए जानवरों को ख़त्म करने में काम आते है |
  • सूक्ष्म जीव की मदद से बहुत सारी दवाइयाँ बनाई जाती है |
  • सूक्ष्म जीव मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि करते है | यह नीले हरे शैवाल तथा जीवाणु की मदद से होता है |
  किण्वन - यीस्ट चीनी को एल्कोहल में बदल देता है | इस प्रक्रिया को किण्वन या फर्मेंटेशन की मदद से होता है |

  एंटीबायोटिक - वह औषधि जो बीमारी पैदा करने वाले सूक्ष्म जीवों को नष्ट कर देती है या उनकी वृद्धि को रोकती है हम एंटीबायोटिक कहते है | एंटीबायोटिक भी सूक्ष्मजीवों के ही बने होते है |

  वैक्सीन (टिका)- वैक्सीन सूक्ष्म जीवों की बनी होती है | वैक्सीन के टिके का आमतौर पर चेचक, हैजा तथा हेपेटाइटिस जैसी बिमारियों को रोकने के लिए किया जाता है | हमारा शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता रखता है | जब कोई भी सूक्ष्म जीव हमारे शरीर में प्रवेश करता है तो हमारा शरीर की प्रतिरोधकता क्षमता उसको बढ़ने से रोकती है | वैक्सीन टिके के अन्दर मृत अवस्था में सूक्ष्म जीव पाए जाते है जिससे शरीर उन्हें पहले ही समझ लेता है और दुबारा आने वाले सूक्ष्म जीवों को जल्दी मार देता है जिससे बीमारी ख़त्म हो जाती है |

  सूक्ष्म जीव शत्रु के रूप में-  

  • सूक्ष्म जीव हमारे शरीर में बहुत सारी बीमारियाँ पैदा करती है |
  • सूक्ष्म जीव हमारे खाने को ख़राब कर देते है |
  • पौधों में बीमारियाँ उत्पन्न कर देते है |
  कुछ महत्वपूर्ण मानव रोग और रोग कारक सूक्ष्म जीव   

  1. चिकन पाक्स बीमारी वायरस की वजह से होती है |
  2. कोरोनावायरस बीमारी वायरस की वजह से होती है |
  3. हेपेटाईटिस बीमारी वायरस की वजह से होती है |
  4. पोलियों बीमारी वायरस की वजह से होती है |
  5. हैजा बीमारी जीवाणु की वजह से होती है |
  6. टाईफाईड बीमारी जीवाणु की वजह से होती है |
  7. मलेरिया बीमारी प्रोटोजोआ की वजह से होती है |
  खाद्य सामग्री को बचाने के तरीके-  

  1. नमक और खाद्य तेल उपयोग सूक्ष्म जीवों की वृद्धि को रोकने के लिए किया जाता है हम इसे अचार बनाने में इस्तेमाल करते है |
  2. नमक भोजन को लम्बे समय तक सूक्ष्म जीव के प्रभाव से सुरक्षित रख सकता है |
  3. जैम, जेली तथा स्क्केश का परिक्षण चीनी द्वारा किया जाता है | चीनी के प्रयोग से खाद्य पदार्थ की नमी में कमी आ जाती है और सूक्ष्म जीवो की वृद्धि इस वजह से कम हो जाती है|
  4. हम खाने को गरम और ठंडा करके भी सूक्ष्म जीवों की  वृद्धि को रोक देते है |
  5. हम खाने को सुरक्षित रखने के लिए वायुरोधी शील वाले पैकटो का प्रयोग करते है |

Post a Comment

0 Comments