Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Bihar Board Class 10th Exam 2024 | Respiration | बिहार बोर्ड क्लास 10वीं के परीक्षा 2024 में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

  2 MARKS  

  लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Question)  

1. श्वसन की परिभाषा दें |
उत्तर- शरीर के बाहर से आक्सीजन को ग्रहण करना तथा कोशिकीय आवश्यकता के अनुसार खाद्य स्रोत के विघटन में उसका उपयोग श्वसन कहलाता है |
2. श्वसन के लिए आक्सीजन प्राप्त करने की दिशा में एक जलीय जीव की अपेक्षा स्थलीय जीव किस प्रकार लाभप्रद होते है ?
उत्तर- जल में आक्सीजन काफी कम घुलित होते है, जबकि अधिक जैव ऊर्जा के उत्पादन के लिए अधिक आक्सीजन की आवश्यकता होती है | जलीय जीव (मछलियाँ) सर्वप्रथम मुख के द्वारा घुलित आक्सीजन को लेती है, तथा विसरण के द्वारा क्लोम की कोशिकाओं में अवशोषित  कर लेती है| जबकि स्थलीय जीव फेफड़ा के द्वारा आसानी से आक्सीजन ले पाते है |
3. श्वसन एवं प्रकाश संश्लेषण में क्या अंतर है ?
उत्तर- 

श्वसन

प्रकाशसंश्लेषण

श्वसन एक विखडात्मक प्रक्रिया है |

प्राकश संश्लेषण एक रचनात्मक अभिक्रिया है |

श्वसन में ग्लूकोज एवं आक्सीजन को सब्स्त्रैत के रूप में उपयोग कहते है |

प्रकाश संश्लेषण में CO2 एवं जल को  को सब्स्त्रैत के रूप में उपयोग करते है |

श्वसन में CO2 एवं H2O अन्तोत्पाद के रूप में बनेंगे

प्रकाश संश्लेषण में ग्लूकोज एवं CO2 अन्तोत्पाद के रूप में बनेंगे |

4. श्वसन एवं श्वासोच्छवास में क्या अंतर है?
उत्तर-

श्वसन

श्वासोच्छवास

श्वसन एक जैव रासायनिक प्रक्रम है |

श्वासोच्छवास एक भौतिक क्रिया है |

इसमे ऊर्जा का निर्माण होता है |

इसमे ऊर्जा का निर्माण नहीं होता है |

यह कोशिका में सप्मन्न होती है |

यह फेफड़ों में होती है |

5. वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में क्या अंतर है ? कुछ जीवों के नाम लिखिए जिसमे अवायवीय श्वसन होता है |
उत्तर-

वायवीय श्वसन

अवायवीय श्वसन

इसमे आक्सीजन की आवश्यकता होती है |

इसमे आक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती है |

कोशिका के कोशिका द्रव्य व माईटोकान्द्रिया में होता है |

यह क्रिया केवल कोशिका द्रव्य में ही होता है |

इस क्रिया का अंतिम उत्पाद CO2 तथा जल होते है |

इस क्रिया में अंतिम उत्पाद इथाइल अल्कोहल तथा कार्बन डाईआक्साइड है | या लैक्टिक अम्ल होते है |

यह क्रिया सभी जीवधारियों में पाई जाती है |

यह क्रिया केवल कुछ ही जीवधारियों में पाई जाती है |

 अवायवीय श्वसन बैक्टीरिया, यीस्ट इत्यादि में होता है |
6. कठोर परिश्रम या अभ्यास करते समय साँस लेने की क्रिया पर क्या प्रभाव पड़ता है और क्यों ?
उत्तर- कठोर परिश्रम या अभ्यास करते समय हमारे मांसपेशियों में संकुचन और फैलाव बढ़ जाता है इसलिए सांस लेने में कठिनाई होने लगती है |
7. मछली, मच्छर, केंचुआ और मनुष्य के मुख्य श्वसन अंगों के नाम लिखें |
उत्तर- मछली में मुख्य श्वसन अंग क्लोम (Gill) होता है | मच्छर में मुख्य श्वसन अंग श्वासनली या ट्रैकिया है, केंचुआ में मुख्य श्वसन अंग त्वचा है, जबकि मनुष्य में फेफड़ा है |
8. हमारे जैसे बहुकोशिकीय जीवों में आक्सीजन की आवश्यकता पूरी करने में विसरण क्यों अपर्याप्त है ?
उत्तर- बड़े आकार वाले हमारे जैसे बहुकोशिकीय जीव में सभी कोशिकाएं अपने आस-पास के पर्यावरण के सीधे संपर्क में नहीं रह सकती | अत: साधारण विसरण सभी कोशिकाएं की आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर सकता |
9. नासिका वेश्म किस प्रकार हवा के साथ अन्दर प्रवेश करनेवाले धुलकणों के साथ रोगाणुओं की रोकथाम करता है ?
उत्तर- नासिका वेश्मों में महीन म्यूकस मेम्ब्रेन का स्तर होता है, जो म्यूकस स्रावित करता है | विभिन्न रोगाणु या अन्य हानिकारक पदार्थ लसलसे म्यूकस में फंसकर प्रकोष्ठ के बालों में चिपक जाते है और ये अन्दर की ओर प्रवेश नहीं कर पाते है |
10. लगातार दौड़ते रहने से अथवा अत्याधीक शारीरिक श्रम करने मनुष्य की मांसपेशियों में दर्द हो जाता है | इसके पीछे जैव वैज्ञानिक कारण क्या है ?
उत्तर- लगातार दौड़ते रहेने से मनुष्य की मांसपेशियों में लैक्टिक अम्ल का निर्माण होता है | यह मांसपेशियों में जमा हो जाता है, जिसके कारण मांसपेशियों में असहाय दर्द की अनुभूति होती है | यह दर्दयुक्त कैम्पस उत्पन्न करती है | यह एक प्रकार का अवायवीय श्वसन है |

Post a Comment

0 Comments