Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Bihar Board Class 8th Hindi Chapter 13 | N.C.E.R.T. Class 8 Hindi Ka Book Kislay | All Question Answer | दीदी की डायरी (पाठ्यपुस्तक विकास समिति) | बिहार बोर्ड क्लास 8वीं हिंदी अध्याय 13 | सभी प्रश्नों के उत्तर

Bihar Board Class 8th Hindi Chapter 13  N.C.E.R.T. Class 8 Hindi Ka Book Kislay  All Question Answer  दीदी की डायरी (पाठ्यपुस्तक विकास समिति)  बिहार बोर्ड क्लास 8वीं हिंदी अध्याय 13  सभी प्रश्नों के उत्तर
Bihar Board Class 8th Hindi Chapter 13
 मुहावरे 

(i) हौसला बढ़ाना (उत्साहित करना) - मोहन ने अपने छोटे भाई को प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने के लिए हौसला बढाया |

(ii) लोट-पोट होना (प्रसन्न होना) - विदूषक का मुँह देखकर दर्शक लोट-पोट हो गए |

(iii) रम जाना (मग्न होना) - वह खेतों की हरियाली देखने में रम गया |

(iv) जीवन बदलना (परिवर्तन होना) - अच्छी संगती के प्रभाव से रवि का जीवन बदल गया |

(v) ताली बजाना (ख़ुशी जाहिर करना) - श्रोताओं ने मुख्यमंत्री के भाषण पर खूब तालियाँ बजाई |

N.C.E.R.T. Class 8 Hindi Ka Book Kislay

अभ्यास के प्रश्न एवं उत्तर 

पाठ से 

प्रश्न 1. संजू कैसी लड़की थी ? उसे किस चीज का शौक था ?

उत्तर- गुलाब के फूल-सी नन्ही संजू आठ में पढ़ती है जो स्वभाव से हँसमुख पढ़ने में सयानी तथा कहानी, कविता, कॉमिक्स आदि पढ़ने का शौक़ीन है | उसे चटपटी पुस्तक पढ़ने का शौक तथा चुटकुले सुनाने एवं हंसने-हँसाने का भी शौक है |

प्रश्न 2. संजू को डायरी लिखने की प्रेरणा किससे मिली ?

उत्तर- संजू को डायरी लिखने की प्रेरणा गाँधी साहित्य में संकलित बापू के सत्य के प्रयोग से मिली | बापू ने इन प्रयोग को अपनी डायरी में लिखा था | माता-पिता एवं दीदी ने भी डायरी लिखने के लिए उसे उत्साहित किया |

प्रश्न 3. सत्य के प्रयोग पुस्तक के रचयिता कौन है ?

उत्तर- सत्य के प्रयोग पुस्तक के रचयिता महात्मा गाँधी है |

Bihar Board Class 8th Hindi Chapter 13

पाठ से आगे 

प्रश्न 1. व्यक्ति को प्रत्येक दिन डायरी लिखनी चाहिए | इस कथन से आप सहमत या असहमत है | तर्क दीजिए |

उत्तर- व्यक्ति को प्रतिदिन डायरी लिखनी चाहिए | इस कथन से मै पूर्ण सहमत हूँ, क्योंकि नित्य लिखने से लेखन-कला में परिपक्वता आती है | साथ ही, व्यक्ति को संयमी बनाती है | डायरी में नित्य की घटनाएँ, अनुभव तथा किए कार्य से उसे पता चलता है की उसने किस दिन अच्छा या बुरा काम किया | इससे उसे अपने संबंध में पता चलता है की वह कितना नियमित, मितव्ययी या अपव्ययी, उपकार-अपकार, कुकर्म-सुकर्म का बोध होने से चरित्र में निखार आ जाता है तथा दूसरों को डायरी-लेखन का साधन बनकर साहित्य सागर कोश बढ़ाने में सहयोग करता है | अत: डायरी किसी व्यक्ति के जीवन का दर्पण होता है, जो उसके गुण-दोष को जीवन पर्यंत परिलक्षित करती है |

प्रश्न 2. आज आपके विद्यालय में सांस्कृतिक समारोह आयोजित होने वाला है | आपको इस समारोह में भाग लेना है | घर से आप जैसे ही विद्यालय के लिए निकले, वैसे ही बिल्ली ने रास्ता काट दिया | अब आप क्या करेंगे और क्यों ?

उत्तर- कुछ सामजिक मान्यताएं ढोंग आधारित है जो भ्रम में डाल देती है | जबकि सत्य तो यह है की व्यक्ति अपने कर्म क फल भोगता है | यदि व्यक्ति अपने कर्म के प्रति निष्ठावान है तो बिल्ली द्वारा रास्ते काटने से उस पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता | जैसे- दीदी के स्कुल जाने के समय रिक्शावाले ने छींक दी | यदि वह भ्रमवश नहीं जाती तो उसे न तो पुरस्कार प्राप्त होता और न ही उसकी तारीफ होती | छींक के बाबजूद हिम्मत जुटाकर स्कुल गई और अपने प्रशंसनीय कार्य के लिए खूब शाबाशी लुटी | इसलिए हमें ऐसे भ्रम जाल में विश्वास न कर सतत अपना कर्तव्य करने का प्रयास रखना चाहिए |

प्रश्न 3. आप एक सप्ताह की डायरी लिखिए | डायरी लिखने में आप इन बातों का ध्यान रख सकते है - किनसे मिले, वे कैसे थे, किन-की बातों पर चर्चा हुई, घटना या दुर्घटना, अपना अनुभव आदि |

उत्तर - छात्र अपने से बनाए |

प्रश्न 4. डायरी को रोजनामचा का तात्पर्य है रोज किए जाने वाले क्रियाकलाप | आप अपने दो दिनों की डायरी (रोजनामचा) लिखिए |

उत्तर- 15 अप्रैल 2012, रविवार होने के कारन मंदिर में काफी भीड़ थी | प्रसाद चढाने के क्रम में वह बेहोश हो गया | श्रद्धालुओं ने उसे डॉक्टर के यहाँ पहुचाया | डॉक्टर ने दवा दी | उसके बाद उसे होश आया |

22 अप्रैल 2012, मंगल का दिन बारह बजे | हनुमान नगर से पटना स्टेशन जाने वाली बस से एक मोटर साईकिल सवार धक्का खाकर गिरा और उसकी मौत हो गई |

व्याकरण 

सजाना क्रिया है |सजाना से सजावट (भाववाचक संज्ञा) बनाने के लिए हम सजाना शब्द से ना हटाते है और आवट जोड़ते है | यानि सजा + आवट = सजावट | इसी तरह पढ़ना से पढाई (भाववाचक संज्ञा) बनाने के लिए हम पढ़ना शब्द से ना हटाते है और आई जोड़ते है | यानि पढ़ + आई = पढाई 

आप भी नीचे दिए गए क्रिया शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए |

उत्तर- लिखना - लिखावट 

बनाना - बनावट 

पसीना - पिसाई 

मिलाना - मिलन, मिलावट 

चढ़ना - चढ़ाई 

Post a Comment

0 Comments