Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Bihar Board Class 9th Science Chapter 3 | Atoms and Molecules | All Answer Questions | बिहार बोर्ड क्लास 9 विज्ञान अध्याय 3 | परमाणु एवं अणु | सभी प्रश्नों के उत्तर | बिहार बोर्ड सरकारी किताब विज्ञान अध्याय 3 के सभी प्रश्न

Bihar Board Class 9th Science Chapter 3  Atoms and Molecules  All Answer Questions  बिहार बोर्ड क्लास 9 विज्ञान अध्याय 3  परमाणु एवं अणु  सभी प्रश्नों के उत्तर  बिहार बोर्ड सरकारी किताब विज्ञान अध्याय 3 के सभी प्रश्न
SM STUDY POINT
( पृष्ठ: 36)
प्रश्न 1. एक अभिक्रिया में 5.3g सोडियम कार्बोनेट एवं 6.0 g एथेनॉइक अम्ल अभिकृत होते हैं। 2.2g कार्बन डाइऑक्साइड, 8.2g सोडियम एथेनॉएट एवं 0.9 g जल उत्पाद के रूप में प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया द्वारा दिखाइए कि यह परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।
सोडियम कार्बोनेट + एथेनॉइक अम्ल सोडियम एथेनॉएट + कार्बन डाइऑक्साइड + जल 
उत्तर : Na2 CO3 (5.3g) + CH3 COOH (6.0g) → H3 COONa (8.2g) + CO2 (2.2 g) + H2O (0.9g)
अभिकर्मकों का द्रव्यमान = 5.3+ 6.0+ 11.3g
उत्पादों का द्रव्यमान = 8.2g + 2.2g + 0.9 g = 11.3g 
इस प्रकार अभिक्रिया द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार है 
अभिकर्मकों का द्रव्यमान = उत्पादों का द्रव्यमान ।
प्रश्न 2. हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुसार 1: 8 के अनुपात में संयोग में करके जल निर्मित करते हैं । 3g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए कितने ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी ?
उत्तर – हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन 1 : 8 के अनुपात में संयोग करके जल निर्मित करते हैं। इसलिए 1 g हाइड्रोजन हेतु 8 g ऑकसीजन की जरूरत होगी और 3g हाइड्रोजन हेतु 8 × 3 = 24 g ऑक्सीजन की जरूरत होगी ।
प्रश्न 3. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिग्रहीत द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है ?
उत्तर – डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार परमाणु अविभाज्य सूक्ष्म कण होते हैं जो रासायनिक अभिक्रिया में न तो निर्मित होते हैं और न ही इनका विनाश होता है। 
प्रश्न 4. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिग्रहीत निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है ?
उत्तर – विभिन्न तत्वों के परमाणु एक-दूसरे से छोटी पूर्ण संख्या के अनुपात में संयोग कर यौगिक बनाते हैं। किसी भी यौगिक में परमाणुओं की सापेक्ष संख्या निश्चित होती है। परमाणु सिद्धांत का यह अभिग्रहीत निश्चित अनुपात नियम की व्याख्या करता है ।
(पृष्ठ: 40 )
प्रश्न 1. परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए।
उत्तर – कार्बन 12 समस्थानिक के एक परमाणु द्रव्यमान का एक के बारहवें भाग को मानक परमाणु द्रव्यमान इकाई कहते हैं ।
प्रश्न 2. एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना क्यों संभव नहीं होता है ? 
उत्तर- परमाणु को आँखों द्वारा देखना आसान नहीं, क्योंकि परमाणु किसी द्रव्यमान की ऐसी रचनात्मक इकाई है, जिसका आकार कल्पना से भी छोटा होता है। इस कारण परमाणु को आँखों द्वारा देखना सम्भव नहीं है। इसे शक्तिशाली सूक्ष्मदर्शी द्वारा ही देखा जा सकता है।
( पृष्ठ : 44 )
प्रश्न 1. निम्नांकित के सूत्र लिखिए : 
(i) सोडियम ऑक्साइड (ii) ऐलुमिनियम क्लोराइड (iv) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड (iii) सोडियम सल्फाइड 
उत्तर :
प्रश्न 2. निम्नलिखित सूत्रों द्वारा प्रदर्शित यौगिकों के नाम लिखिए : 
(i) Al, (SO4)3 (ii) CaCl2 (ii) K2SO4 (iv) KNO 3 (v) CaCO3 
उत्तर : (i) Al2 (SO4)3 - ऐलुमिनियम सल्फेट 
(ii) CaCl2 - कॉपर क्लोराइड 
(iii) K2SO4 - पोटैशियम सल्फेट
(iv) KNO3 - पोटैशियम नाइट्रेट
(v) CaCO3 - कैल्शियम कार्बोनेट     
प्रश्न 3. रासायनिक सूत्र का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर – रासायनिक सूत्र यौगिक के संघटक का प्रतीकात्मक निरूपण होता है।
प्रश्न 4. निम्नांकित में कितने परमाणु विद्यमान है ? 
(i) H2S अणु एवं (ii) PO4 3- आयन ?
उत्तर : (i) H2S में तीन परमाणु हैं । (ii) PO4 3 में पाँच परमाणु हैं । 3
(पृष्ठ : 46)
प्रश्न 1. निम्नांकित यौगिकों के आण्विक द्रव्यमान का परिकलन कीजिए :
H2, O2, Cl2, CO2, CH4, C2H6, C2H4, NH3 एवं CH3OH 
उत्तर : H2 = 2H = 2 × 1 = 2 
0₂ = 20 = 2 x 16 = 32 
Cl½ = 2Cl = 2 × 35.5 = 71 
CO2 = C + 20 = 12 + 2 × 16 = 12 + 32 = 44 
CH4 = C + 4H = 12 + 4 × 1 = 12 + 4 = 16 
C2H6 = 2C + 6H = 2 × 12 + 6 x 1 = 24 + 6 = 30 
C2H4 = 2C + 4H = 2 × 12 + 4 × 1 = 24 + 4 - 28 
NH3 = N + 3H = 14 + 3 × 1 = 14+3 17 
CH3OH = C + 4H + O 12+ 4 x 1 + 16 = = 12 + 4 + 16 = 32 
प्रश्न 2. निम्नांकित यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिए: =
Z,0. Naz एवं K CO3 दिया गया है :
Zn का परमाणु द्रव्यमान = 65 u
Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u
K का परमाणु द्रव्यमान = 39 u
C का परमाणु द्रव्यमान = 12 u एवं
O का परमाणु द्रव्यमान = 16 u है।
उत्तर :
ZnO = Zn + O = 65u + u = 81u
Na2O = 2 Na + O
= 2 x 23u + 16u
= 46u + 16u 
= 62u
K2CO3 = 2K + C + 3O
= 2 x 39u + 12u + 3 x 16u
= 78u + 12u + 48u
= 138u
(पृष्ठ 48 )
प्रश्न 1. यदि कार्बन परमाणुओं के एक मोल का द्रव्यमान 12 g है तो कार्बन के एक परमाणु का द्रव्यमान क्या होगा ?
उत्तर :
12g कार्बन =1 मोल
1 मोल = 6.022 x 1023 g सापेक्ष द्रव्यमान 
कार्बन के 1 परमाणु का द्रव्यमान = 12u 
12 u कार्बन में केवल एक परमाणु होता है
अर्थात् इसमें कार्बन के 6.022 x 1023 परमाणु होगे, उत्तर ।
प्रश्न 2. किसमें अधिक परमाणु होंगे 100g सोडियम अथवा 100 g लोहा (Fe)? (Na का परमाणु द्रव्यमान = 23u, Fe का परमाणु द्रव्यमान = 56u)
उत्तर : एक मोल सोडियम का द्रव्यमान = 23 g
100g सोडियम में मोलों की संख्या = 100/23 = 4.35 मोल 
अगर : 1 मोल लोहे का द्रव्यमान 56g है
100 g लोहे में मोलों की संख्या = 100/56 = 1.8 मोल
अर्थात् 100g सोडियम में मोलों की संख्या
100g लोहे में मोलों की गणना से अधिक है।
इसलिए 100 g लोहे की अपेक्षा 100g सोडियम में अधिक परमाणु होगे, उत्तर ।

Post a Comment

0 Comments