![]() |
SM Study Point |
प्रश्न - अभ्यास कविता से
प्रश्न 1. हर तरफ की सुख सुविधाएं पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद क्यों नहीं रहना चाहते ?
उत्तर - हालांकि पिंजरे में बंद पक्षियों के लिए खाने - पीने तथा सुरक्षा की सभी सुविधाएं उपलब्ध है, फिर भी वे पिंजरे में बंद नहीं रहना चाहते। इसका कारण यह है कि उन्हें अपनी आजादी प्यारी है। वे खुले आकाश में उड़ान भरकर अधिक प्रसन्न रहते है। उन्हें अपनी उड़ान में किसी प्रकार की कोई बाधा पसंद नहीं है।
प्रश्न 2. पक्षी उन्मुक्त रहकर अपनी कौन - कौन - सी इच्छाएं पूरी करना चाहते है?
उत्तर - पक्षी उन्मुक्त रहकर अपनी निम्नलिखित इच्छाओं को पूरा करना चाहते है -
(i) वे नहीं झरनों का बहता जल पीना चाहते है।
(ii) वे खुले आसमान में उड़ान भरना चाहते है।
(iii) वे वृक्षों को फ़ुनगी पर झुलना चाहते है।
(iv) वे क्षितिज से मिलन करना चाहते है।
(v) वे पेड़ों पर घोंसला बनाकर रहना चाहते है।
प्रश्न 3. भाव स्पष्ट कीजिए -
या तो क्षितिज मिलन बन जाता
या तनती सांसों को डोरी।
उत्तर - इन पंक्तियों में शिव मंगल सिंह सुमन कहते है कि पक्षी क्षितिज में लंबी उड़ान भरने को उत्सुक रहते है। वे दोनों स्थितियों को सहने के लिए हमेशा तैयार रहते है- या तो वे अपने लक्ष्य तक पहुँच जाते अर्थात क्षितिज तक जा पहुँचते अथवा उड़ते-उड़ते उनकी साँस फूल जाति है और वे मर जाते है।
NCERT Solutions for Class 7 Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के (Ham Pankshi Unmukt Gagan Ke) Hindi (Vasant) - FREE PDF Download
कविता से आगे
प्रश्न 1. बहुत से लोग पक्षी पालते है-
(क) पक्षियों को पालना उचित है अथवा नहीं ? अपने विचार लिखिए।
उत्तर- हमारे विचार से पक्षियों को पालना उचित नहीं है क्योंकि इससे हम उनकी स्वतंत्रता पर पाबंदी लगा देते है। विधाता ने उन्हें भी उड़ने के लिए पंख दिए है और उनकी भी इच्छाएं है। अतः पक्षियों को पिंजरे में बंद करके उनकी इच्छाओं और स्वतंत्रता पर पाबंदी नहीं लगानी चाहिए। पक्षियों को प्रकृति में स्वच्छंद विचरण करने देना चाहिए। उन्हें वहीं प्रसन्नता मिलती है।
(ख) क्या आपने या आपकी जानकारी में किसी ने कभी कोई पक्षी पाला है? देख-रेख किस प्रकार की जाति होगी? लिखिए।
उत्तर- हाँ, हमारे एक पड़ोसी ने तोता पाला था। अन्य हिंसक जंतुओं से उसकी रक्षा करने के लिए उसने उसे एक पिंजरे में रखा हुआ था। उसके पिंजरे में ही एक कटोरी रखी हुई थी। वह उसीमें उसके खाने के लिए फल-सब्जियां रख देता था। रात में उसके पिंजरे को ऐसे स्थान पर टाँगा जाता, जहाँ बिल्ली या अन्य घातक जन्तु नहीं पहुँच पाते।
प्रश्न 2. पक्षियों को पिंजरे में बंद करने से केवल उनकी आजादी का हनन ही नहीं होता, अपितु पर्यावरण भी प्रभावित होता है। इस विषय पर दस पंक्तियों में अपने विचार लिखिए।
उत्तर- पक्षियों को पिंजरे में बंद करके रखना हर दृष्टिकोण से गलत है। ऐसा हम केवल अपने मनोरंजन के लिए करते है। पिंजरे मे बंद करके रखने से पक्षियों की आजादी छिनती है। इसके साथ-साथ पर्यावरण भी प्रभावित होता है। पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लीए पक्षियों के प्रकृति के मध्य रहना आवश्यक है। कुछ पक्षी पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाते है। पर्यावरण मे पक्षियों का अपना विशेष महत्व होता है। पक्षी प्राकृतिक आहार शृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी है। इस कड़ी के टूटने से मानव-जीवन के लिए अनेक समस्याएं उत्पन्न हो जाएंगे। अतः पक्षियों को पिंजरे में बंद करने की जगह उन्हें स्वतंत्रता से उड़ने देना चाहिए।
NCERT Solutions for Class 7 Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के (Ham Pankshi Unmukt Gagan Ke) Hindi (Vasant) - FREE PDF Download
अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1. क्या आपको लगता है की मानव की वर्तमान जीवन शैली और शहरीकरण से जुड़ी योजनाएं पक्षियों के लिए घातक है? पक्षियों से रहित वातावरण में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इन समस्याओं से बचाने के लिए हमे क्या करना चाहिए? उक्त विषय पर बाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कीजिए।
उत्तर - पक्ष में विचार :- वर्तमान समय में मनुष्य अत्यंत स्वार्थी हो गया है। उसे अपने हित के अतिरिक्त और कुछ दिखाई नहीं देता। इसी कारण वह दिन-प्रतिदिन प्रकृति का दोहन कर रहा है। मनुष्य ने अपना निवास स्थल बनाने के लिए जंगलों को नष्ट किया, पेड़ों को काटा, जिस पर पक्षियों का बसेरा होता है। इसी तरह शहरीकरण से जुड़ी समस्याएं पक्षियों के लिए घातक है, क्योंकि कारखाना से निकली विषैली गैस जल में मिल जाति, जो वातावरण के साथ जल को भी प्रदूषित करती है। खाद पदार्थों मे कीटनाशकों के छिड़काव से मनुष्य अनाज को तो बचा लेता है, परंतु उसे खाने से पक्षियों को हानि होती है। इसलिए मनुष्य को अपने स्वार्थ को त्यागकर पक्षियों के हित के विषय में भी सोचना चाहिए।
विपक्ष में विचार :- पृथ्वी पर मनुष्य व पक्षियों का घनिष्ठ संबंध है। प्रकृति प्रेमी होने के कारण मनुष्य खुद से ज्यादा प्रकृति से प्रेम करता है, क्योंकि वह जनता है की पक्षियों से रहित वातावरण में पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाएगा। मनुष्य पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास कर रहा है। अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाना, बाग व बगीचों का निर्माण करना, फैक्ट्रियों को शहर से दूर स्थापित करके धुएं व जल प्रदूषण के लिए उचित प्रबंध करना आदि ऐसे कार्य है जो मनुष्य पक्षियों एवं वातावरण आदि से संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु कर रहा है।
प्रश्न 2. यदि आपके घर के किसी स्थान पर किसी पक्षी ने अपना आवास बनाया है और किसी कारणवश आपको अपना घर बदलना पड़ रहा है तो आप उस पक्षी के लिए किस तरह के प्रबंध आवश्यक समझेंगे? लिखिए।
उत्तर- हम उस पक्षी को यहीं रहने देंगे। हम यह ध्यान रखेंगे की हमारे द्वारा छोड़े गए आवा को खिड़कियाँ या रोशनदार खुले रहें ताकि पक्षी को आने-जाने में कोई कठिनाई न हो। लेकिन यदि ऐसा नहीं पता है तो मैं बिना हानी पहुँचाए किसी ऊँचे और सुरक्षित स्थान पर रखूँगा जहाँ वह पक्षी आसानी से पहुँच सके।
NCERT Solutions for Class 7 Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के (Ham Pankshi Unmukt Gagan Ke) Hindi (Vasant) - FREE PDF Download
भाषा की बात
प्रश्न 1. स्वर्ण-शृंखला और लाल किरण-सी में रेखांकित शब्द गुणवाचक विशेषण हैं। कविता से ढूंढकर इस प्रकार के तीन और उदाहरण लिखिए।
उत्तर- विशेषण के तीन उदाहरण-
(1) |
उन्मुक्त |
गगन |
(2) |
पुलकित |
पंखा |
(3) |
कनक |
कटौरी |
(4) |
कटुक |
निबौरी |
प्रश्न 2. 'भूखे-प्यासे' में द्वन्द्व समास है। इन दोनों शब्दों के बीच लगे चिन्ह को सामासिक चिह्न (-) कहते है। इस चिन्ह से 'और' का संकेत मिलता है, जैसे- भूखे-प्यासे भूखे और प्यासे।
इस प्रकार के दस अन्य उदाहरण खोजकर लिखिए।
उत्तर- द्वन्द्व समास युक्त शब्द
(1) |
माता-पिता |
माता और पिता |
(2) |
भाई-बहन |
भाई और बहन |
(3) |
सच्चा-झुटा |
सच्चा और झुटा |
(4) |
पाप-पुण्य |
पाप और पुण्य |
(5) |
सुख-दुख |
सुख और दुख |
(6) |
फूल-पौधे |
फूल और पौधे |
(7) |
रात-दिन |
रात और दिन |
(8) |
खट्टा-मीठा |
खट्टा और मीठा |
(9) |
राम-लक्ष्मण |
राम और लक्ष्मण |
(10) |
उछल-कूद |
उछल और कूद |