Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 9th NCERT Geography Chapter 7 | भारत : भूमि एवं लोग | भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान | सभी प्रश्नों के उत्तर | SM Study Point

Class 9th NCERT Geography Chapter 7  भारत  भूमि एवं लोग  भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान  सभी प्रश्नों के उत्तर  SM Study Point

  II. लघु उत्तरीय प्रश्न :  

प्रश्न 1. पाकिस्तान को 'सिंधु की देन' क्यों कहा जाता है ? 
उत्तर – पाकिस्तान की मुख्य नदी सिंधु है। इसकी सहायक नदियों में 'पंचनद' प्रमुख है, जिनमें झेलम, चिनाव, रावी, सतलज एवं व्यास मुख्य हैं। सिंधु सहित सभी नदियों का उद्गम भारतीय क्षेत्र हिमालय है । ये सभी सहायक नदियाँ तो सिंधु में मिल जाती हैं, लेकिन सिंधु अरब सागर में गिर जाता है । यह अपने लम्बे रास्ते में हजारों वर्षों से अवसाद जमा करते रहा है, जिससे पाकिस्तान का मैदानी भाग बना है, जो काफी उपजाऊ है। यह मैदान पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को काफी प्रभावित करता है। इसी कारण 'पाकिस्तान को सिंधु नदी की देन' कहा जाता है ।

  III. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :  

प्रश्न 1. पाकिस्तान की जलवायु की विशेषताओं की व्याख्या करें । 
उत्तर – पाकिस्तान की जलवायु मॉनसूनी तथा उष्ण मरुस्थलीय है। यहाँ गर्मी के मौसम में भारी गर्मी पड़ती है तो ठीक इसके उलट जाड़े के मौसम में जाड़ा भी काफी पड़ता है। गर्मी के दिनों में औसत तापमान 45°C तक पहुँच जाता है, बल्कि जैकोबाबाद में इससे भी अधिक 55°C तक । जाड़े में औसत तापमान 7°C रहता है । पर्वतीय भाग में कहीं-कहीं बर्फ भी जम जाता है। पूर्वी मरुस्थलीय भाग में धूलभरी आँधियाँ चलती हैं, जिससे जनजीवन तबाह हो जाता है। यह बात अलग है कि यह भाग अल्प जनसंख्या वाला है। जैकोबाबाद की गर्मी के विषय में कहा जाता है कि यह पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि एशिया का सबसे गर्म स्थान है। मरुस्थलीय भागों में चारों ओर रेत के टीले दिखाई देते हैं, जिन टिलों को भूगोल की भाषा में 'बलुआ टिब्बा' कहा जाता है।
पाकिस्तान में वर्षा का वितरण असमान है। उत्तर के पर्वतपदीय क्षेत्रों में 75 से 80 सेमी के बीच तथा पूर्व के मैदानी क्षेत्र में 35 से 50 सेमी के बीच वर्षा होती है। लेकिन पश्चिमी क्षेत्र में मात्र 10 से 25 सेमी के बीच तक ही वर्षा हो पाती है। कुल मिलाकर हम देखते हैं कि पूरे पाकिस्तान में औसत वर्षा मात्र 35 सेमी ही हो पाती है।
पाकिस्तानी जलवायु पर वहाँ की नदियों का भी प्रभाव पड़ता है। पहाड़ भी अपना प्रभाव डालते हैं ।
प्रश्न 2. पाकिस्तान में खनन एवं उद्योगों के विकास का वर्णन कीजिए । 
उत्तर – पाकिस्तान में खनिज पदार्थों का प्रायः अभाव-सा है। फिर भी निम्न कोटि का कोयला मिल जाता है। कोयला के अलावे खनिज तेल, प्राकृतिक गैस, क्रोमाईट, जिप्सम, लोहा, सेंधा नमक, चूना पत्थर, बॉक्साइट एवं गंधक की भी प्राप्ति होती है। खनिज तेल बलाकासार, खैरपुर, अटक, चाकवाल में निकाला जाता है। इसकी खनन मशीनों को लगाने में अमेरिका ने मदद दी थी । कोयला खनन का काम रावलपिण्डी, मलराबल, हैदराबाद के अनेक क्षेत्रों में किया जाता है। लौह अयस्क की प्राप्ति अटक, सरगोधा, जितरल और मियाँवाली क्षेत्र में होती है। बलूचिस्तान की जोब घाटी में क्रोमियम का भण्डार है और वह भी काफी मात्रा में। मैंगजनीम लासबेला और कोहाट क्षेत्र में मिलता है। प्राकृतिक गैस का मुख्य प्राप्ति स्थान सूई, खैरपुर और लायलपुर हैं ।
पाकिस्तान खासकर कृषि और रसायन से सम्बन्धित उद्योगों का विकास अधिक हुआ है। कृषि से सम्बद्ध उद्योग हैं सूती वस्त्र, ऊनी वस्त्र, चीनी, खेल के सामान, कागज उद्योग । रसायन से सम्बद्ध उद्योग तो विकसित हैं ही दियासलाई उद्योग को भी वहाँ प्रमुख उद्योग माना गया है। खनिजों पर आधारित उद्योगों में प्रमुख उद्योग हैं: सीमेंट उद्योग, तेल शोधन और प्राकृतिक गैस उत्पादन उद्योग वनों पर आधारित उद्योगों में है खेल के सामान बनाना, जिसके लिए सियालकोट प्रसिद्ध है। मुख्य उद्योग
मुलतान, करांची, लायलपुर, लाहौर, उकाड़ा आदि सूत एवं सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रमुखता रखते हैं । हरनाई, बन्नू एवं कादिराबाद ऊनी वस्त्र के केन्द्र हैं। नौशेरा और रहवाली में उत्तम कोटि के कागज और दफ्ती बनते हैं और ये बाँस पर आधारित हैं। चारसद्दा, मारदान औहराबाद में चीनी बनाने के कारखाने हैं।  

  कुछ अन्य प्रमुख प्रश्न तथा उनके उत्तर  

प्रश्न 1. 14 अगस्त, 1947 को पाकिस्तान के बनने के पश्चात वह कितने भागों में था और कौन-कौन ?
उत्तर – पाकिस्तान बनने के समय वह दो भागों में था। एक पश्चिम की ओर पश्चिम पाकिस्तान और दूसरा पूर्व की ओर पूर्वी पाकिस्तान । दोनों के बीच भारत का विशाल क्षेत्र था। इस कारण दोनों में काफी दूरी थी।
प्रश्न 2. जब पाकिस्तान दो भागों में था तो अब वह केवल पश्चिम पाकिस्तान अर्थात एक भाग ही क्यों हो गया?
उत्तर–पश्चिम पाकिस्तान में पंजाबियों का बोलबाला था और पूर्व पाकिस्तान के लोग बंगला भाषी थे। पंजाब के लोग सदा उनपर अपना दबदबा बनाए रखते थे। फलतः बंगालियों में चेतना आई और उन्होंने युद्ध का एलान कर दिया। युद्ध में वे विजयी रहे और 1971 में वह स्वतंत्र होकर बांग्लादेश के नाम से अलग देश बन गया । फलतः पाकिस्तान केवल पश्चिम पाकिस्तान में ही सिमट कर रह गया ।
प्रश्न 3. 'दोआब' किसे कहते हैं? कोई एक उदाहरण दें । 
उत्तर – दो नदियों के बीच के क्षेत्र को 'दोआब' कहते हैं। भारत उपमहाद्वीप का प्रसिद्ध दोआब है गंगा और जमुना का दोआब है, जो काफी उपजाऊ है।

Post a Comment

0 Comments