Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Bihar Board Class 10th Exam 2024 | बिहार बोर्ड क्लास 10वीं के परीक्षा 2024 में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

Bihar Board Class 10th Exam 2024 | Most VVI Science Subjective Questions Answer | बिहार बोर्ड क्लास 10वीं के परीक्षा 2024 में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

  2 MARKS  


   लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Question)   


प्रश्न संख्या 1 से 10 तक के लिए क्लिक करें 

11. दन्त प्लाक एवं दन्त अस्थिक्षय से क्या समझते है ?

उत्तर- यदि मीठी चीजें खाने के उपरांत हम अपनी दान्तें की सफाई ठीक से नही करते है तब ये हमारे दांतों पर बैठ जाती है एवं दन्त प्लाक बनाते है | शक्कर पर बैक्टीरिया रासायनिक क्रिया कर अम्ल बनाते है | यह अम्ल दांत के इनामेल से रासायनिक प्रक्रिया कर उसे नरम बना देते है तथा उस स्थान पर धीरे-धीरे एक छिद्र बन जाता है जिसे दन्त अस्थिक्षय कहते है |

12. मनुष्य में दंताक्षर्रण या दंतक्षय का क्या कारण है ?

उत्तर- दन्तक्षरण या दन्तक्षय इनैमल दैन्टिन के शनै:-शनै: मृदुकरण के कारण होता है | अनेक जीवाणु कोशिका खाद्य कणों के साथ मिलकर दांतों पर चिपकर दन्त प्लाक बना देते है | प्लाक दांत को ढक लेता है | इसलिए लार अम्ल को उदासीन करने के लिए दन्त सतह तक नहीं पहुँच पति है | यही दन्तक्षरण का कारण है |

13. सजीवों के मुख्य चार लक्षण लिखें |

उत्तर- सजीवों के मुख्य चार लक्षण निम्नलिखित है-

(i) पोषण (ii) श्वसन (iii) प्रजनन (iv) वृद्धि एवं विकास  

14. दीर्घरोम क्या है ? इसके कार्य लिखें |

उत्तर- छोटी आंत की आतंरिक भित्ति पर अंगुली जैसी संरचना जैसी पाई जाती है, जिसे दिर्घरोम कहते है | इसका मुख्य कार्य भोजन का अवशोषण करना है |

इसमे रुधिर वाहिकाओं की अधिकता होती है जो भोजन को अवशोषित करके शरीर की प्रत्येक कोशिका तक पहुंचाते है |

प्रश्न संख्या 1 से 10 तक के लिए क्लिक करें 

15. क्या शाकाहारी एवं मांसाहारी जंतुओं में छोटी आंत की लम्बाई में भिन्नता होती है ? यदि हाँ तो क्यों |

उत्तर- छोटी आंत की लम्बाई भोजन के प्रकार पर निर्भर करती है | शाकाहारी जंतुओं में छोटी आंत की लम्बाई अधिक होती है जिससे की सेल्युलोज का पाचन सही ढंग से हो सके | इसके विपरीत मांसाहारी जंतुओं में छोटी आंत की लम्बाई छोटी होती है, क्योंकि मांसाहारी भोजन का पाचन अपेक्षाकृत सरल होता है |

16. पाचन किसे कहते है ? मनुष्य के आहारनाल के विभिन्न भागों का नाम बताएं |

उत्तर- वह प्रक्रिया जिसमे एंजाइमों की सहायता से जटिल भोज्य पदार्थों को सरल अणुओं में अपघटित किया जाता है, जिससे ये अवशोषित होकर हमारी कोशिकाओं में प्रवेश कर सके, पाचन कहलाती है |

मनुष्य के आहारनाल में निम्नलिखित भाग होते है- मुखगुहा, ग्रसनी, ग्रासनली, आमाशय, छोटी आंत, बड़ी आंत, मलाशय एवं मलद्वार |

17. मनुष्य के आमाशय में जो HCI अम्लीय माध्यम प्रदान करता है वह कैसे कार्य करता है ?

उत्तर- गैस्ट्रिक खमीर पेप्सिन को सक्रीय करता है | यह सक्रीय होकर भोजन में पाए जाने वाले विभिन्न कीटाणुओं को मारता है |

18. मनुष्य के छोटी आंत की लम्बाई कितनी होती है ? छोटी आंत के तीन भागों के नाम लिखें |

उत्तर- मनुष्य की छोटी आंत आहारनाल का सबसे लम्बा भाग है इसकी लम्बाई लगभग 6 मीटर तथा चौड़ाई 2.5 सेंटीमीटर होती है | इसके निम्नलिखित तीन भाग होते है |

(i) ग्रहणी (ii) जेजुनम (iii) इलियम 

प्रश्न संख्या 1 से 10 तक के लिए क्लिक करें 

19. जीवन के अनुरक्षण के लिए आप किन प्रक्रमों को आवश्यक मानेंगे ?

उत्तर- जीवन के अनुरक्षण के लिए हम निम्नलिखित प्रक्रमों को आवश्यक मानेंगे-

(i) पोषण, (ii) श्वसन, (iii) परिवहन एवं (iv) उत्सर्जन इत्यादि |

पर इन जैव प्रक्रमों के अतिरिक्त सभी जीवधारी जनन द्वारा अपनी संख्या में वृद्धि करते है | ये क्रियाएँ जीवन के लिए अति आवश्यक है |

20. प्रकाशसंश्लेषण के लिए आवश्यक कच्ची सामग्री पौधे कहाँ से प्राप्त करते है ?

उत्तर- प्रकाशसंश्लेषण के लिए पौधे कच्ची सामग्री निम्नांकित जगहों से प्राप्त करते है- 

(i) कार्बन डाईआक्साइड (CO2)- इसे वायुमंडल से प्राप्त किया जाता है |

(ii) जल- भूमि से पौधे जड़ों द्वारा करते है |

(iii) पर्णहरित- यह पौधों के कोशिकाओं में स्थित हरित लवक होते है |

(iv) सूर्य का प्रकाश- सूर्य का प्रकाश से पौधे फोटोन उर्जा कणों के रूप में प्राप्त करते है जो क्लोरोफिल में संचित होकर आवश्यकतानुसार प्रयोग में लाए जाते है |

21. पत्तियों को प्रकाशसंश्लेषि अंग क्यों कहा जाता है ?

उत्तर- पत्तियों के अन्दर हरे वर्णक पर्णहरित या क्लोरोफिल की उपस्थिति होती है और प्रकाशसंश्लेषण प्रक्रम केवल क्लोरोफिल की उपस्थिति में संभव होता है | इसलिए पत्तियों को प्रकाशसंश्लेषि अंग कहा जाता है |

22. हमारे शरीर में वसा का पाचन कैसे होता है ? यह प्रक्रम कहाँ होता है ?

उत्तर- हमारे शरीर में वसा का पाचन आहारनाल की क्षुद्रांत में होता है | यकृत से निकलनेवाला क्षारीय पित्तरस, आए हुए भोजन के साथ मिलकर, उसकी अम्लीयता को निष्क्रिय करके उसे क्षारीय बना देता है, जिसकी इसी प्रकृति पर अग्न्याश्यिक रस सक्रियता से कार्य करता है | पित्तरस वसा को सूक्ष्म कणों में तोड़ देता है | इस क्रिया को इमल्सिकरण क्रिया कहते है | लाइपेज एंजाइम, जो की अग्न्याशयिक रस में पाया जाता है |

23. किसी जीव द्वारा किन कच्ची सामग्रियों का उपयोग किया जाता है ?

उत्तर- किसी भी जीव में शारीरिक वृद्धि के लिए उसे बाहर से अतिरिक्त कच्ची सामग्री की भी आवश्यकता होती है | पृथ्वी पर जीवन कार्बनिक आधारित अणुओं पर निर्भर है, अत: अधिकांशत: खाद्य पदार्थ भी कार्बन आधारित है | इन कार्बन स्रोतों की जटिलता के अनुसार विभिन्न जीव भिन्न प्रकार के पोषण प्रक्रम को प्रयुक्त करते है |

कक्षा 10वीं सरकरी किताबों के नोट्स अध्याय 1

कक्षा 10वीं सरकरी किताबों के नोट्स अध्याय 2

कक्षा 10वीं सरकरी किताबों के नोट्स अध्याय 3

कक्षा 10वीं सरकरी किताबों के नोट्स अध्याय 4

कक्षा 10वीं सरकरी किताबों के नोट्स अध्याय 5

कक्षा 10वीं सरकरी किताबों के नोट्स अध्याय 

कक्षा 10वीं सरकरी किताबों के प्रश्न उत्तर अध्याय 6

कक्षा 10वीं सरकरी किताबों के प्रश्न उत्तर अध्याय 6 (पृष्ठ 105)

कक्षा 10वीं सरकरी किताबों के प्रश्न उत्तर अध्याय 7

कक्षा 10वीं सरकरी किताबों के प्रश्न उत्तर अध्याय 8

कक्षा 10वीं सरकरी किताबों के प्रश्न उत्तर अध्याय 9

Post a Comment

0 Comments