Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Bihar Board Class 7th Hindi Chapter 8 | N.C.E.R.T. Class 7 Hindi Ka Book Kislay | All Question Answer | बचपन के दिन (ए० पी० जे० अब्दुल कलाम) | बिहार बोर्ड क्लास 7वीं हिंदी अध्याय 8 | सभी प्रश्नों के उत्तर

Bihar Board Class 7th Hindi Chapter 8  N.C.E.R.T. Class 7 Hindi Ka Book Kislay  All Question Answer  बचपन के दिन (ए० पी० जे० अब्दुल कलाम)  बिहार बोर्ड क्लास 7वीं हिंदी अध्याय 8  सभी प्रश्नों के उत्तर
अभ्यास के प्रश्न एवं उत्तर 
पाठ से 
प्रश्न 1. बहुविकल्पीय प्रश्न :
(अ) भूतपूर्व राष्ट्रपति ए० पी० जे० अब्दुल कलाम का जन्म हुआ था :
(क) बिहार में (ख) उड़ीसा में (ग) तमिलनाडू में (घ) कर्नाटक में 
(ब) रामानंद के पिता थे :
(क) सरकारी सेवक (ख) मंदिर के पुजारी (ग) किसान (घ) व्यवसायी 
(स) अब्दुल कलाम के बचपन में कितने पक्के मित्र थे ?
(क) दो (ख) तीन (ग) चार (घ) पांच 
उत्तर- (अ) - (ग),    (ब) - (ख),    (स) - (ख)
प्रश्न 2. ए० पी० जे० अब्दुल कलाम को शिक्षा ग्रहण करने में किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
उत्तर- ए. पी. जे. अब्दुल को शिक्षा ग्रहण करने में आर्थिक, सामाजिक तथा धार्मिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जैसे—मध्यवर्गीय परिवार का होने के कारण अर्थाभाव में गाँव के स्कूल में दाखिला लेना पड़ा। मुसलमान होने के कारण पीछे की बेंच पर बैठना पड़ा तथा विज्ञान शिक्षक की पत्नी से अपमानित होना पड़ा।
प्रश्न 3. नये शिक्षक के द्वारा डॉ. अब्दुल कलाम को उनके मित्र रामानन्द से अलग हटकर बैठने को कहा गया। शिक्षक के इस व्यवहार पर अपनी राय तर्क सहित दीजिए।
उत्तर—मेरे विचार से नये शिक्षक के द्वारा डॉ. अब्दुल कलाम को अपने मित्र रामानंद से अलग हटकर बैठने के लिए कहना सर्वथा अनुचित था। क्योंकि विद्यालय ज्ञान प्राप्ति का केन्द्र होता है। यहाँ सबको समान रूप से शिक्षाग्रहण का अधिकार होता है। विद्यालय में समानता, बंधुत्व एवं सहिष्णुता की शिक्षा दी जाती है। शिक्षक के लिए सारे छात्र अपनी संतान के समान होते हैं। विद्यालय एक ऐसी फुलवारी के समान होते हैं जो अपने रंग-बिरंगे फूलों से फुलवारी की शोभा में चार-चाँद लगाते हैं। फिर मानव-मानव में भेद क्यों, जबकि सभी एक ही प्रभु की देन हैं।
प्रश्न 4. रामानन्द के पिता ने दोनों दोस्तों के प्रति भेद-भाव का व्यवहार करने वाले शिक्षक से क्या कहा और ऐसा उन्होंने क्यों कहा?
उत्तर-रामानन्द के पिता ने दोनों दोस्तों के प्रति भेदभाव का व्यवहार करने वाले शिक्षक से कहा कि इन निर्दोष बच्चों के दिमाग में इस प्रकार की सामाजिक असमानता एवं साम्प्रदायिकता का विष नहीं घोलना चाहिए। हर पढ़ने वाले बच्चे छात्र या विद्यार्थी कहलाते हैं। इसलिए ये सभी छात्र शिक्षक के लिए समान होते हैं। दूसरी बात यह कि शिक्षक ही असली गुरु होते हैं। सच्चे गुरु सबको समान भाव से देखते हैं। किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करते।
पाठ से आगे 
प्रश्न 1. डॉ. अब्दुल कलाम के विज्ञान शिक्षक की पत्नी की सोच में क्या परिवर्तन हुआ? इस परिवर्तन के क्या कारण रहे होंगे?
उत्तर-डॉ. अब्दुल कलाम के विज्ञान शिक्षक की पत्नी की सोच में यह परिवर्तन हुआ कि उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर डॉ. कलाम को रसोई घर के अन्दर बैठाकर भोजन करवाया। इस परिवर्तन के पीछे विज्ञान शिक्षक का हाथ रहा होगा। उन्होंने पत्नी को समझाया होगा कि संकुचित विचार वाले ही जाति-धर्म आदि के बंधन में जकड़े होते हैं। महान् व्यक्ति मानवता के पुजारी होते हैं। मानवता ही मानव की मूल विशेषता है।
व्याकरण 
प्रश्न 1. वाक्य बनाइये:
गली, पाठशाला, शिक्षक, इच्छा, तीव्र
उत्तर : गली- मस्जिदवाली गली में डॉ. कलाम के पुश्तैनी घर था।
पाठशाला- डा० कलाम का नामांकन प्राथमिक पाठशाला में कराया गया |    
शिक्षक- हमारे विद्यालय के विज्ञान-शिक्षक काफी लोकप्रिय व्यक्ति है |
इच्छा- मेरी इच्छा है की मै भी पढ़-लिखकर डा० कलाम के समान बन जाऊं 
तीव्र- तीव्र एवं प्रभावपूर्ण इच्छा ही आवश्यकता कहलाती है |
प्रश्न 2. पर्यायवाची शब्द लिखिए :
धनी, घर, व्यक्ति, दिन, पत्नी 
उत्तर : धनी - अमीर 
घर - गृह 
व्यक्ति - लोग, आदमी 
दिन - दिवस 
पत्नी - भार्या 

Post a Comment

0 Comments