Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 10th NCERT Geography Chapter 2 Agriculture | कक्षा 10वीं भूगोल अध्याय 2 कृषि | भारत : संसाधन एवं उपयोग | सभी प्रश्नों के उत्तर

 
Class 10th NCERT Geography Chapter 2 Agriculture  कक्षा 10वीं भूगोल अध्याय 2 कृषि  भारत  संसाधन एवं उपयोग  सभी प्रश्नों के उत्तर

अभ्यास के पश्न तथा उनके उत्तर 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें 

(क) भारत के दो सबसे महत्वपूर्ण अनाजों के नाम लिखिए |

उत्तर- (i) धान (चावल) तथा (ii) गेहूँ |

(ख) भारत में कौन-से तीन प्रमुख मोटे अनाज उगाए जाते है ?

उत्तर- (i) ज्वार, (ii) बाजरा और (iii) रागी |

(ग) भारत के तीन नकदी फसलों के नाम बताइए |

उत्तर- (i) चाय, (ii) कहवा तथा (iii) जुट |

(घ) हमारे देश की सबसे प्रमुख रोपण फसल कौन-सी है ?

उत्तर- (i) चाय, (ii) कॉफी, (iii) रबड़, (iv) गन्ना तथा (v) केला |

प्रश्न 2. निम्नलिखित के अंतर बताइए |

(क) नगदी फसल और रोपण फसल |

उत्तर- नगदी फसल और रोपण फसल में अंतर- नगदी फसल उस फसल को कहते है, जिसे तुरंत बेचकर नगदी रूपया प्राप्त कर लिया जा सके | जैसे गन्ना, आलू, जुट | रोपण फसल उन फसल को कहते है, जिन्हें रोपा जाता है | जैसे चाय, कॉफी, केला आदि |

(ख) व्यापारिक कृषि तथा निर्वाहक कृषि |

उत्तर- व्यापारिक कृषि तथा निर्वाहक कृषि में अंतर- व्यापारिक कृषि उस कृषि को कहते है, जिनकी उपज का व्यापार होता है | जैसे (i) चाय, (ii) कॉफी तथा (iii) रबड़ | निर्वाहक कृषि उसे कहते है जिसकी उपज से जीवन-निर्वाह होता है | जैसे (i) चावल (ii) गेहूं तथा (iii) मकई इत्यादि |

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से प्रत्येक के लिए एक शब्द लिखिए 

(क) हमारे देश में मानसून के आरम्भ में बोई जाने वाली और शरद ऋतू में काटी जाने वाली फसल |

उत्तर- खरीफ फसल |

(ख) वर्षा के पश्चात् जाड़े में बोई जाने वाली और वसंत ऋतू में काटी जाने वाली फसल |

उत्तर- रब्बी फसल |

(ग) भूमि, जिसे खेती करके छोड़ दिया गया है, ताकि उर्वरता लौट सके और उसपर पुनः खेती हो सके |

उत्तर- परती या चौमांस |

(घ) कारखाने के उत्पादन से मिलती-जुलती वैज्ञानिक तथा व्यापारिक ढंग से की जाने वाली एक फसली खेती |

उत्तर- चाय या कॉफी |

लघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. भारत में उपजने वाली दो खाद्य, दो नकदी एवं दो रेशे वाली फसलों के नाम लिखिए |

उत्तर- भारत में उपजने वाली फसल 

(क) दो खाद्य फसलें- (i) धान (चावल) तथा (ii) गेहूँ |

(ख) दो नगदी फसलें- (i) गन्ना तथा आलू |

(ग) दो रेशे वाली फसलें- (i) कपास तथा (ii) जुट |

प्रश्न 2. उपर्युक्त फसलों के उत्पादन करने वाले दो-दो प्रमुख राज्यों के नाम लिखिए |

उत्तर- धान- (i) पश्चिम बंगाल तथा (ii) तमिलनाडू |

गेहूँ- (i) पंजाब तथा (ii) उत्तर प्रदेश |

गन्ना- (i) उत्तर प्रदेश तथा (ii) गुजरात |

आलू- (i) झारखण्ड तथा (ii) बिहार |

कपास- (i) गुजरात तथा (ii) महाराष्ट्र |

जुट- (i) पश्चिम बंगाल तथा (ii) बिहार |

प्रश्न 3. भारत में उपजाई जाने वाली वर्षधीन फसलों के नाम लिखिए |

उत्तर- भारत में उपजाई जाने वाली वर्षधीन फसलों के नाम निम्नलिखित है 

(i) धान, (ii) ज्वार, (iii) बाजरा, (iii) मकई तथा (iv) रागी |

प्रश्न 4. शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में कृषि के योगदान की चर्चा कीजिए |

उत्तर- यदि हम शुद्ध उत्पाद में कृषि के योगदान पर ध्यान दे तो पाएँगे की दिनोदिन कृषि का योगदान घटता ही जा रहा है | सकल घरेलु उत्पाद में जहाँ कृषि का योगदान 1980-91 में 3.6 प्रतिशत था वहीं 1992-2001 तक में 3.3 प्रतिशत तक गिर गया है | कृषि के लिए यह स्थिति शोचनीय है |

प्रश्न 5. भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के कारणों को संक्षेप में लिखिए |

उत्तर- भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के अनेक कारण है, जिनमे निम्नलिखित अत्यंत प्रमुख है 

(i) जनसंख्या का कृषि पर बढ़ता दबाब, (ii) घटता कृषि भूमि क्षेत्र, (iii) खेतों का छोटा आकार, (iv) सिंचाई की कम और अनिश्चित सुविधाएँ, (v) मानसून की अनिश्चिता, (vi) पूँजी की कमी, (vii) आधुनिक कृषि यंत्रों का सिमित उपयोग, (viii) कृषि उत्पादों का उचित मूल्य का नहीं मिलना, (ix) सालों भर काम का अभाव तथा (x) कृषि में वाणिज्यीकरण का अभाव |

प्रश्न 6. हरित क्रांति से आप क्या समझते है ?

उत्तर- 1955 में पाकिस्तान ने भारत पर आक्रमण कर दिया था | युद्ध जारी था | ठीक इसी समय अमेरिका ने भारत को गेहूँ भेजने से इंकार कर दिया, जिसे नेहरु जी के जमाने से ही देता आ रहा था | तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री ने इसे चुनौती के रूप में लिया | उन्होंने जवानों के साथ किसानों की जय का भी नारा दिया | किसानों को नए बीज, खाद और उर्वरक का उपयोग तथा सुनिश्चित जलापूर्ति की व्यवस्था के फलस्वरूप गेहूँ की उपज में आशातीत वृद्धि हुई | शास्त्रीजी के इसी क्रांतिकारी कदम को हरित क्रांति की संज्ञा दी गई |

प्रश्न 7. भारतीय कृषि की जाँच (5) प्रमुख विशेषताओं को लिखिए |

उतर- भारतीय कृषि की पांच प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित निम्नलिखित है 

(i) भारतीय कृषि देश के आर्थिक जीवन का प्राण है | भारत में लगभग दो-तिहाई लोगों की जीविका कृषि पर ही आधारित है |

(ii) भारत की विशाल जनसंख्या के लिए भोजन कृषि से ही प्राप्त होता है |

(iii) कृषिजन्य अनेक कच्चे माल उद्योगों को प्राप्त हो जैसे कपास, गन्ना, जुट | रेशम के कीड़े कृषि से ही प्राप्त होते है | अब तो अनेक फलों के प्रसंस्करण भी होने लगे है |

(iv) जलवायु, मिट्टी एवं धरातल की विविधता के कारण भारत में फसलों की विविधता भी पाई जाती है | अनेक फसलों में भारत को प्रसिद्धि प्राप्त है |

(v) राष्ट्रिय आय में भारतीय कृषि का मुख्य योगदान है | देश की आय का 24% कृषि से ही प्राप्त होती है |

प्रश्न 8. भारत में उपजाई जाने वाली प्रमुख खाद्य एवं व्यावसायिक फसलों के नाम लिखिए |

उत्तर- भारत में उपजाई जाने वाली प्रमुख खाद्य फसलें 

(i) चावल, (ii) गेहूँ, (iii) मकई, (iv) ज्वार तथा (v) बाजरा |

भारत में उपजाई जाने वाली व्यावसायिक फसलें 

(i) चाय, (ii) कॉफी, (iii) जुट, (iv) गन्ना तथा (v) केला |

निम्नलिखित के भौगोलिक कारण बताइए 

प्रश्न 1. कपास की खेती दक्कन प्रदेश की कलि मिट्टी में अधिकांशत: होती है |

उत्तर- दक्कन प्रदेश की काली मिट्टी लावा निर्मित है, जिस कारण वह कपास के लिए काफी उपयुक्त है | इस मिट्टी में अधिक समय तक नमी धारण किए रहने की क्षमता है | यह मिट्टी कपास के लिए इतना उपयुक्त है की इसका नाम ही काली कपासी मिट्टी पड़ गया है |

प्रश्न 2. गन्ने की उपज भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत में अधिक होती है |

उत्तर- गन्ने की उपज उत्तर भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत में इसलिए अधिक होती है क्योंकि यहाँ सहकारी समितियाँ काफी संगठित है | अनेक चीनी मिलें सहकारी संस्थाओं द्वारा चलाई जाती है | किसानों की सुविधा-असुविधा पर ये समितियाँ सदैव ध्यान रखती है | वरना पहले उत्तर भारत ही गन्ना उत्पाद में आगे था |

प्रश्न 3. भारत कपास का आयात और निर्यात दोनों करता है |

उत्तर- भारत कपास का आयात और निर्यात दोनों इसलिए करता है की यहाँ छोटे और मोटे रेशे वाली निम्न कोटि की कपास उपजाई जाती है | ऐसी कपास से महीन सूती वस्त्र तैयार नहीं हो सकती है | इसलिए भारत छोटे रेशेवाली कपास का निर्यात कर देता है तथा लम्बे रेशे वाली उच्च कोटि की कपास का आयात करता है |

प्रश्न 4. भारत विश्व का एक अग्रणी चाय निर्यातक देश है |

उत्तर- भारत विश्व का एक अग्रणी चाय निर्यातक देश इसलिए है क्योंकि यहाँ उच्च कोटि की चाय उपजाई जाती है | उच्च कोटि की चाय उत्पादक क्षेत्र पूर्वोत्तर भारत में तथा पश्चिम बंगाल है | निर्यात के लिए कलकत्ता बंदरगाह की सुविधा भी है, जो इन क्षेत्रों के अत्यंत निकट है | अच्छी किस्म के कारण विश्व भर से भारतीय चाय की मांग है | अच्छी किस्म की चाय निर्यात कर दी जाती है और घरेलु खपत के लिए निम्न कोटि की चाय रख ली जाती है |

Post a Comment

0 Comments