अभ्यास के प्रश्न तथा उनके उत्तर
वस्तुनिष्ठ प्रश्न :
1. 2001 में बिहार की कुल जनसंख्या थी |
(क) 8 करोड़ से कम (ख) 9 करोड़ से अधिक
(ग) 8 करोड़ से अधिक (घ) इनमे से कोई नहीं
2. 1991-2001 के दौरान बिहार की जनसंख्या वृद्धि दर की प्रतिशतता है |
(क) 30 (ख) 28 (ग) 28.63 (घ) कोई नहीं
3. बिहार में ग्रामीण आबादी की कितनी प्रतिशत है ?
(क) 89.5 (ख) 79.5 (ग) 99.5 (घ) शून्य
4. 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार में प्रतिवर्ग किलोमीटर कितने व्यक्ति रहते है ?
(क) 772 व्यक्ति (ख) 881 व्यक्ति
(ग) 981 व्यक्ति (घ) 781 व्यक्ति
5. सबसे अधिक आबादी वाला कौन जिला है ?
(क) भागलपुर (ख) पटना (ग) नालंदा (घ) मुंगेर
6. सासाराम नगर का विकास हुआ था
(क) मध्युग में (ख) प्राचीन युग में
(ग) वर्तमान युग में (घ) आधुनिक युग में
7. अविभाजित बिहार में एक मात्र नियोजित नगर था
(क) पटना (ख) मुंगेर (ग) टाटानगर (घ) गया
8. 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार की नगरीय आबादी है
(क) 20.5 प्रतिशत (ख) 15.5 प्रतिशत
(ग) 10.5 प्रतिशत (घ) 25.5 प्रतिशत
9. बिहार का सबसे बड़ा नगर कौन है ?
(क) पटना (ख) गया (ग) भागलपुर (घ) दरभंगा
उत्तर- 1. (ग), 2. (ग), 3. (क), 4. (ख), 5. (ख), 6. (क), 7. (ग), 8. (ग), 9. (क)
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. बिहार के अत्यधिक घनत्व वाले जिलों के नाम लिखिए |
उत्तर- बिहार के अध्यधिक घनत्व वाले जिलों के नाम है :
(i) पटना, (ii) दरभंगा, (iii) वैशाली, (iv) बेगुसराय, (v) सीतामढ़ी, (vi) सारण तथा (vi) सिवान आदि |
प्रश्न 2. बिहार में अत्यंत कम घनत्व वाले जिले कौन-कौन है ?
उत्तर- बिहार में अत्यंत कम घनत्व वाले जिले निम्नलिखित है
(i) पश्चिम चंपारण, (ii) बाँका, (iii) जमुई (iv) कैमूर |
प्रश्न 3. बिहार की जनसंख्या के आकार को बताइये |
उत्तर- बिहार की जनसंख्या का आकार सर्वत्र सम्मान नहीं है | कहीं या किसी जिले में जनघनत्व बहुत अधिक है तो कहीं या किसी जिले में जनघनत्व बहुत कम है | इस कारण हम बिहार की संख्या के आकार को सामान्य नहीं कहकर असमान्य कहेंगे |
प्रश्न 4. बिहार की जनसंख्या सभी जगह एक समान नहीं है | स्पष्ट कीजिए |
उत्तर- यह सही है की बिहार की जनसंख्या सभी जगह एक समान नहीं है | इसका कारण है जमीन की बनावट तथा जीवन-यापन के सामानों की उपलब्धि | जहाँ की मिट्टी जलोढ़ है और भौम जल स्तर निकट ही है वहाँ की जनसंख्या घनी है | इसके विपरीत स्थानों पर जनसख्या विरल है | नगरों में आय के साधन अधिक है अत: यहाँ जनसंख्या घनी है, वरना जहाँ ऐसी सुविधा नहीं है, वहाँ जनघनत्व विरल है |
प्रश्न 5. मध्ययुग में बिहार में नगरों का विकास किस प्रकार हुआ ?
उत्तर- मध्ययुग में बिहार में नगरों का विकास धीरे-धीरे हुआ | पहले तो प्रशासनिक कार्यों के लिए सडकों का विकास हुआ | इन सडकों के किनारे कुछ ऐसे स्थान विकसित हुए जहाँ व्यापारी या यात्री रात्रि में विश्राम के लिए रुकते थे | वहाँ रात्रि में भोजन की व्यवस्था करने वाले मोदी बसे | तब उसे चट्टी कहा जाता था | चट्टी विकसित होकर क़स्बा बने | वैसे यात्री तो अपना भोजन स्वयं बना लेते थे, किन्तु सामान मुहैया कराने वाले मोदी तो थे ही, बाद में कस्बिनें होने लगी | बाद में वह क़स्बा नगर का रूप धारण करने लगा |
प्रश्न 6. दो प्राचीन एवं दो आधुनिक नगरों के नाम लिखिए |
उत्तर- बिहार के दो प्राचीन तथा दो आधुनिक नगर निम्नलिखित है
प्राचीन नगर : (i)पाटलिपुत्र तथा (ii) नालंदा
आधुनिक नगर : (i) पटना तथा (ii) बरौनी
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. बिहार की जनसंख्या घनत्व पर विस्तार से चर्चा कीजिए |
उत्तर- 2001 में जो जनगणना हुई थी, उसके अनुसार बिहार में प्रतिवर्ग किलोमीटर जनघनत्व 881 व्यक्ति था | सबसे अधिक जनघनत्व वाला जिला पटना को चिन्हित क्या गया जहाँ प्रति वर्ग किलोमीटर 1,471 व्यक्ति निवास करते है | इसके बाद दरभंगा और वैशाली का स्थान है, जहाँ क्रमशः प्रति वर्ग किलोमीटर 1,342 तथा 1,332 व्यक्ति निवास करते है | ये तो अधिक जनघनत्व वाले जिले हुए | सर्वाधिक कम जनघनत्व वाले जिलों की कमी नहीं है | पश्चिम चंपारण, बाँका, जमुई, कैमूर आदि जिले अत्यधिक कम जनघनत्व वाले जिले है | यहाँ औसतन प्रति वर्ग किलोमीटर में 382 व्यक्ति निवास करते है | यहाँ की कुल भूमि के क्षेत्रफल के हिसाब से 9 प्रतिशत भाग भूमि पर ही लोग निवास करते है |
ये तो बातें हुई सर्वाधिक घनी और सर्वाधिक विरल जिलों की | बिहार में कुछ जिले उच्च घनत्व, मध्यम घनत्व और कम घनत्व वाले जिले भी है | उच्च घनत्व वाले जिले है : मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज, मधुबनी तथा नालंदा | यहाँ लगभग 14.41 प्रतिशत भूमि पर बिहार की कुल जनसंख्या का 19.25 प्रतिशत निवास करती है | मध्यम जनघनत्व वाले जिले है पूर्वी चंपारण, भागलपुर, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, सहरसा, खगड़िया, मधेपुरा, बक्सर और मुंगेर | इन जिलों में प्रति वर्ग किलोमीटर 600 से 800 व्यक्ति निवास करते है |
प्रश्न 2. बिहार में नगर विकास पर एक विश्लेषण प्रस्तुत कीजिए |
उत्तर- बिहार चूँकि प्राचीन काल से ही विधमान है | इसका इतिहास यदि नन्द वंश से ही मानें तो लगभग 2500 वर्ष पूर्व तक जाता है | तब मगध में नालंदा का विकास हुआ | बाद में मगध की राजधानी जब पाटलिपुत्र में आई तो पाटलिपुत्र का विकास हुआ | अशोक ने बिहार में सड़कें का जाल बिछा दिया | उन सड़कों के किनारे यात्रियों के आराम के लिए वृक्ष लगवाए, कुँए खुदवाए और सराय बनवाये | जहाँ-जहाँ सराय बने वे धीरे-धीरे बाजार, क़स्बा, शहर और नगर बनते गए | बात पुरानी हो गई अत: इनमे कुछ नगर विलीन हो गए | जब पाटलिपुत्र ही ध्वस्त हो गया तो अन्य नगरों का क्या | सासाराम और मोगलसराय उसी समय के नगर है |
वैसे प्राचीन जितने नगर है, वे किसी-न-किसी नदी तट पर बसे है | इनमे कुछ तो धार्मिक स्थल है और कुछ व्यापारिक स्थल | पहले व्यापर का जरिया केवल नदी और नाव ही थी | अत: व्यापारिक नगर नदी तट पर ही पाए जाते है | बिहार में रिविल गंज, छपरा, बक्सर, पटना, बाढ़, भागलपुर आदि नगर नदी तट पर ही अवस्थित है |
अब नगर के लिए उद्योग-धंधों का होना आवश्यक हो गया है | टाटानगर और डालमिया नगर उद्योग के कारन ही नगर में बदल गए | पटना राजधानी के कारण तो महानगर बना ही, लेकिन अस्पताल, विश्वविद्यालय तथा अनेकानेक शिक्षण संस्थानों के कारण भी पटना में जनसंख्या की वृद्धि होती जा रही है |

%20%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%96%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%A8%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A3%20%20%20%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A4%A8%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%89%E0%A4%AA%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0.png)