Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 8th NCERT Science Solution Chapter 5 | BTC Class 8 Science All Answer Questions | बल से जोर आजमाइश | कक्षा 8वीं विज्ञान सभी प्रश्नों के उत्तर

Class 8th NCERT Science Solution Chapter 5  BTC Class 8 Science All Answer Questions  बल से जोर आजमाइश  कक्षा 8वीं विज्ञान सभी प्रश्नों के उत्तर
www.smstudypoint.com
प्रश्न 1. किसी वस्तु को धक्का देना या खींचना कौन-सी क्रिया है ? 
उत्तर – विराम की स्थिति में स्थिर किसी वस्तु में गति लाने के लिये या गतिमान वस्तु को विराम की स्थिति में लाने के लिए वस्तु को धक्का देना या खींचना पड़ता है ? 
प्रश्न 2. बल क्या है ?
उत्तर – जिस प्रभाव से किसी वस्तु की स्थिति तथा विराम या गति की अवस्था में परिवर्तन हो जाय या उसकी दिशा बदल जाय, उस प्रयास को 'बल' कहते हैं ।
प्रश्न 3. बल द्वारा कौन-कौन सी क्रिया की जा सकती है ?
उत्तर – बल द्वारा निम्नलिखित क्रियाएँ की जा सकती हैं :
(i) बल लगाकर किसी वस्तु की आकृति बदली जा सकती है | 
(ii) बल लगाकर विराम की स्थिति में स्थिर किसी वस्तु को गतिमान किया जा सकता है।
(iii) बल लगाकर गतिमान किसी वस्तु की दिशा बदली जा सकती है । 
(iv) बल लगाकर गतिमान वस्तु की गति को बढ़ाया जा सकता है, घटाया जा सकता है या शून्य किया जा सकता है ।
प्रश्न 4. वस्तुओं की अन्तः क्रिया से आप क्या समझते हैं ? 
उत्तर – किसी व्यक्ति, वस्तु या पशु के दोनों ओर से लगाए गए बल को अन्तः क्रिया कहते हैं। रस्साकशी का खेल अन्तःक्रिया का अच्छा उदाहरण है।
प्रश्न 5. एक ऐसा उदाहरण दीजिये, जिसमें दो व्यक्तियों द्वारा बल आरोपित किया जा रहा है किन्तु परिणामी बल शून्य होता है ।
उत्तर – उदाहरण में हम रस्साकशी के खेल को लिख सकते हैं। विपरित दिशाओं से लगे बल यदि बराबर हों तो कोई पक्ष किसी पक्ष को खींच नहीं सकता। इसका अर्थ हुआ कि दोनों ओर से बल तो आरोपित हो रहा है, किन्तु परिणाम शून्य ही रहता है । ब्रह्माण्ड के सभी ग्रह या पिण्ड इस शून्य परिणामी बल के कारण अपने-अपने पथ पर चक्कर लगते रहते हैं ।
प्रश्न 6. रस्साकशी के खेल में दो दलों द्वारा बल किस दिशा में लगाया जाता है ?
उत्तर – रस्साकशी के खेल में दो दलों द्वारा बल एक-दूसरे की दिशा के विपरीत दिशा में बल लगता है। यहाँ हम देखते हैं कि दो बल विपरीत दिशा में काम करते हैं तो वस्तु पर लगने वाला कुल बल दोनों बलों के अंतर के बराबर हैं । अचानक यदि एक दल का बल बढ़ जाता है तो वह दल विजयी होता है । यह बल दोनों दलों द्वारा लगे बल के अन्तर से बड़ा होता है।
प्रश्न 7. सम्पर्क, असम्पर्क बल के दो प्रकारों को स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर- सम्पर्क बल दो प्रकार के होते हैं । एक पेशीय बल तथा दूसरा घर्षण बल | पेशीयों का उपयोगी बिना सम्पर्क के नहीं हो सकता। किसी वस्तु को उठाने या ठेलने या खींचने किसी भी कार्य के लिए उस वस्तु से सम्पर्क करना ही पड़ता है।
फुटबॉल, सन्दूक, सायकिल या रेलगाड़ी की गति जमीन की सतह के साथ होती है। तात्पर्य कि कोई भी वस्तु किसी सम्पर्क ही घर्पण करते हुए आगे या पीछे गति करती है। इसी को असम्पर्क बल कहते हैं।
प्रश्न 8. गुरुत्वाकर्षण बल, विद्युत बल, घर्षण बल से क्या समझते हैं ? 
उत्तर – गुरुत्वाकर्षण बल – गुरुत्वाकर्षण बल उसे कहते हैं जो बल पृथ्वी के. आकर्षण से वस्तु पृथ्वी की ओर आकर्षित होती है। इसी बल के कारण कोई वस्तु पृथ्वी पर ही गिरती है, ऊपर नहीं जाती।
विद्युत बल – विद्युत बल उसे कहते हैं जो बल विद्युत के कारण लगता है। विद्युत बल के कारण भारी-भारी वस्तुएँ उठाई जाती हैं। लिफ्ट या एस्केलेटर विद्युत बल कारण ही काम करते हैं। भारी-भारी मशीनें विद्युत बल के कारण ही गतिमान होती हैं।
घर्षण बल – जब कोई वस्तु किसी दूसरी वस्तु की सतह पर सरकती है तो दोनों वस्तुओं के मिलन स्थल पर एक बल उत्पन्न होता है, जो गति का विरोध करता है। इस बल को घर्षण बल कहते हैं ।
प्रश्न 9. भार क्या है ? क्या भार को बल की माप के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है ?
उत्तर - भार पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का परिमाप है। निश्चित रूप से हम भार को बल की माप के लिए प्रयुक्त कर सकते हैं। पानी से भरी बाल्टी को जब हम उठाते हैं तो वह भारी लगती है । यह भारी लगना ही भार है। जिस बल से हम भार उठाते हैं वहीं बल की माप है।
प्रश्न 10. मिलान कीजिए:
ग्रुप A 
1. गुरुत्वाकर्षण बल 
2. विद्युत बल 
3. घर्षण बल 
4. चुम्बकीय बल 
5. पेशीय बल 
ग्रुप B 
1. घोड़ा द्वारा गाड़ी खींचना
2. सेब का पेड़ से टूटकर
3. लोहे की कील को आकर्षित करना 
4. ऊष्मा उत्पन्न होना
5. कागज के टुकड़े का आकर्षित होना

उत्तर :
1. गुरुत्वाकर्षण बल - 2. सेब का पेड़ से टूटकर गिरना
2. विद्युत बल - 5. कागज के टुकड़े का आकर्षित होना 
3. घर्षण बल - 4. ऊष्मा उत्पन्न होना
4. चुम्बकीय बल - 3. लोहे की कील को आकर्षित करना 
5. पेशीय बल - 1. घोड़ा द्वारा गाड़ी खींचना
प्रश्न 11. बल की इकाई का नाम बताइए । 
उत्तर – बल की इकाई का नाम न्यूटन है, जिसे 'N' से प्रकट करते हैं । अर्थात् बल। का SI मात्रक kg ms2N.
प्रश्न 12. जब गेंद हवा में फेंकी जाती है तो इसकी गति में परिवर्तन होता । रहता है। ये परिवर्तन किन-किन बलों के द्वारा किए जाते हैं ?
उत्तर – गेंद पहले विरामावस्था में रहती है । इसमें बल लगाकर ऊपर फेंका जाता । है। गेंद गतिमान होकर ऊपर जाती है। इस स्थिति में गेंद को घर्षण बल का सामना) करना पड़ता है। एक स्थान ऐसा आ है कि गेंद विराम की अवस्था में आ जाती है। अब वह गुरुत्वाकर्षण बल प्राप्त कर है और नीचे गिरने लगती है। नीचे गिरते समय भी उसमें घर्षन बल लगता है। अंततः पृथ्वी पर आकर वह विराम की अवस्था में आ जाती है।
प्रश्न 13. पेड़ से नीचे गिरते समय सेब पर कौन-सा बल कार्य करता है ? 
उत्तर – पेड़ से नीचे गिरते समय सेब पर गुरुत्वाकर्षण बल कार्य करता है ।
प्रश्न 14. जब दो वस्तुओं को एक-दूसरे के साथ रगड़ा खाता है तो इनके सतहों के बीच जो बल कार्य करता है, वह बल होता है : 
1. गुरुत्वीय बल 2. घर्षण बल 3. चुम्बकीय बल 4. स्थिर विद्युत बल 
उत्तर –  2. घर्षण बल
प्रश्न 15. इनमें कौन असम्पर्क बल है : 
1. खिंचाव 2. धक्का 3. चुम्बकीय 4. घर्षण
उत्तर - 3. चुम्बकीय

Post a Comment

0 Comments