Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 9th NCERT Geography Chapter 7 | भारत : भूमि एवं लोग | भारत के पड़ोसी देश नेपाल | सभी प्रश्नों के उत्तर | SM Study Point

Class 9th NCERT Geography Chapter 7  भारत  भूमि एवं लोग  भारत के पड़ोसी देश नेपाल  सभी प्रश्नों के उत्तर  SM Study Point

  लघु उत्तरीय प्रश्न :  

प्रश्न 1. नेपाल के सर्वोच्च शिखर का नाम एवं ऊँचाई बताएँ । 
उत्तर – नेपाल के सर्वोच्च शिखर का नाम एवरेस्ट या सागरमाथा है तथा इसकी ऊँचाई 8,848 मीटर है।
प्रश्न 2. नेपाल की तीन प्रमुख नदियों के नाम लिखें । 
उत्तर – नेपाल की तीन प्रमुख नदियों के नाम हैं : (क) कोसी, (ख) गंडक तथा - (ग) घाघरा ।
प्रश्न 3. नेपाल के पड़ोसी देश और सीमावर्ती भारतीय राज्यों के नाम लिखें। 
उत्तर – नेपाल के पड़ोसी देशों में केवल दो देश हैं : दक्षिण में तिब्बत (चीन) तथा उत्तर में भारत । इसके सीमावर्ती भारतीय राज्यों के नाम सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश हैं ।

  दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :  

प्रश्न 1. नेपाल की अर्थव्यवस्था का विवरण दीजिए । 
उत्तर – नेपाल की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है । कृषि के साथ पशुपालन भी होता है। मुख्य खाद्यान्नों में चावल, मक्का, गेहूँ, ज्वार-बाजरा आदि उपजाए जाते हैं। इन खाद्यान्नों के अलावा व्यापारिक फसल भी उपजाए जाते हैं । व्यापारिक फसलों में मुख्य हैं जूट, गन्ना, फल, तम्बाकू, चाय तथा कपास । कुल कृषि उत्पादन का 70 प्रतिशत भाग अकेले तराई प्रदेश से आता है । काठमांडू घाटी में भी सघन कृषि होती है, जिसमें चावल तथा फल और सब्जी उपजाए जाते हैं ।
यद्यपि नेपाल में खनिजों का अभाव है। फिर भी अल्प मात्रा में अभ्रक, लिग्नाइट, ताँबा, कोबाल्ट आदि प्राप्त हो जाते हैं। शक्ति के साधन रूप में भारतीय सहयोग से 'देवी घाट जल विद्युत परियोजना' चालू की गई है, जिससे नेपाल को सालों भर पर्याप्त बिजली प्राप्त हो जाती है। यहाँ बिजली के विकास की असीम सम्भावनाएँ हैं।
औद्योगिक दृष्टि नेपाल अवश्य ही पिछड़ा है, फिर भी अब कुछ उद्योगों का विकास भी किया जा रहा है। यहाँ सूती वस्त्र, चीनी, जूट, चमड़ा, वनस्पति तेल, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, दियासलाई, कागज तथा कागज के लिए लुगदी का उत्पादन होने लगा है। अब यहाँ सीमेंट तथा कृषि उपकरण भी बनाए जाने लगे हैं। नेपाल का प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल तथा पर्वातरोहण के कारण सैलानी यहाँ आकर्षित होते रहे हैं । अतः पर्यटन उद्योग विकास की ओर अग्रसर है।
खनन एवं उद्योग में वृद्धि के कारण नेपाल के विदेश व्यापार आर्थिक स्थिति में सुधार हो रही है। भारत, बांग्लादेश, चीन, भूटान के साथ विदेश व्यापार होता है। नेपाल से सूती एवं ऊनी वस्त्र, छोटे-बड़े वाहनों आदि का आयात होता है । इसे मात्र कोलकाता बन्दरगाह से आयात की सुविधा है।
प्रश्न 2. नेपाल की जलवायु, मृदा और जलप्रवाह का वर्णन कीजिए ।
उत्तर – मुख्यतः नेपाल की जलवायु शीत प्रधान है, जो यहाँ की भू-आकृतियों से प्रभावित है। दक्षिण के तराई भाग को छोड़ सभी स्थानों पर तापमान न्यून रहता है। कारण कि यहाँ का 75% भू-भाग समुद्रतल से काफी ऊँचाई पर है । जाड़े में यहाँ का तापमान सामान्यतः 2°C से भी नीचे चला जाता है, वहीं गर्मी में 30° के आसपास पहुँच जाता है। यहाँ का वार्षिक औसत तापमान 10°C माना जाता है। यहाँ मार्च से अगस्त तक ग्रीष्मऋतु तथा सितम्बर से फरवरी तक शीतऋतु रहता है। गर्मी में मानसूनी हवाओं से नेपाल के पूर्वी भागों में 200 सेमी के आसपास तथा पश्चिम में 100 सेमी के आसपास वार्षिक वर्षा होती है। जाड़े में उत्तरी भाग में हिमपात होते हैं तथा शीतकालीन चक्रवतीय वर्षा होती है।
नेपाल में नदियाँ पूर्व से पश्चिम की ओर तीन तंत्रों में बँटी हैं : (क) कोसी नदी तंत्र, (ख) गंडक नदी तंत्र तथा (ग) घाघरा नदी तंत्र | सबसे लम्बी 'करनाली' है, जो घाघरा की सहायक नदी है। इसका प्रवाह पश्चिम नेपाल में है और बाद में यह भारत में प्रवेश कर जाती है | मध्य नेपाल की मुख्य नदी गंडक है, जिसे नेपाली लोग नारायणी कहते हैं। भारतीय प्राचीन ग्रंथों में भी गंडक को नारायणी कहा गया है। पूर्वी नेपाल की मुख्य नदी कोसी को सप्तकोसी के नाम से पुकारते हैं। सभी नदियाँ उत्तर से दक्षिण की ओर प्रवाहित होती हैं और भारत में प्रवेश कर किसी-न-किसी नदी की सहायक नदी बनती है। खासकर ये गंगा की सहायक बनती हैं। ढाल काफी होने के कारण नदियों का प्रवाह बहुत तीव्र होता है, जिससे अपरदन की समस्या बनी रहती है । इन नदियों तथा इनके तीव्र प्रवाह के कारण यहाँ बिजली उत्पादन की अपार सम्भावनाएँ हैं । नेपाल की राजधानी काठमांडू में जहाँ पशुपतिनाथ का मंदिर है, उसके ठीक सटे बागमती नदी बहती है जो भारत में गंगा की सहायक नदी बनती है ।
प्रश्न 3. नेपाल की अर्थव्यवस्था पर उद्योगों के प्रभाव का वर्णन कीजिए ।
उत्तर - जैसा कि हम पहले से जानते हैं कि नेपाल में खनिजों का अभाव है, हालाँकि अल्प मात्रा में यहाँ अभ्रक, लिग्नाइट, ताँबा, कोबाल्ट आदि प्राप्त हो जाते हैं। शक्ति के साधन के रूप में एकमात्र 'देवीघाट जल विद्युत परियोजना' चालू की गई है, जिसमें भारत ने सहयोग दिया था। औद्योगिक कच्चे माल के अभाव में यहाँ के उद्योग भी पिछड़े हैं। हुए हैं। इधर आकर कृषिजनित कच्चे माल से चलनेवाले कुछ उद्योग स्थापित हुए कृषि औद्योगिक फसलों में गन्ना, जूट, कपास, बाँस, तेलहन आदि से चलनेवाले उद्योग, जैसे— चीनी, जूट, सूती वस्त्र, कागज, वनस्पति तेल, ऊनी वस्त्र आदि के उद्योगों का विकास हुआ है। इसके साथ ही सीमेंट, चमड़ा, तम्बाकू, सिगरेट, दियासलाई और कागज के लिए लुगदी बनाने के उद्योग भी फलने-फूलने लगे हैं। उद्योगों के लिए मशीनों का आयात करना पड़ता है, कारण कि वैसी मशीनें बनाने की यहाँ कोई व्यवस्था नहीं है। यहाँ की उत्पादित वस्तुओं का निर्यात होता है।
नेपाल के विदेश व्यापार में भारत, चीन, भूटान, बांग्लादेश आदि की प्रमुखता है। यहाँ से जड़ी-बूटियों जैसे वन उत्पादों का अधिक निर्यात होता है। वैसे कुछ सूती एवं ऊनी वस्त्र का भी निर्यात होता है। आयात में भारी मशीनें, बिजली के सामान, छोटेबड़े वाहन तथा नमक की प्रमुखता है। विदेश व्यापार के लिए कोलकाता बन्दरगाह का उपयोग होता है, जो नेपाल से निकटतम बन्दरगाह है।

  मानचित्र कार्य (परियोजना कार्य) :  

प्रश्न 1. एटलस की सहायता से नेपाल का मानचित्र बनाएँ तथा उसपर नेपाल के प्रमुख पर्वत शिखरों और औद्योगिक केन्द्रों को दिखाएँ। 
उत्तर- संकेत : यह परियोजना कार्य है। छात्र इसे स्वयं करें ।

Post a Comment

0 Comments