Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 9th NCERT Geography Chapter 7 | भारत : भूमि एवं लोग | भारत के पड़ोसी देश भूटान | सभी प्रश्नों के उत्तर | SM Study Point

Class 9th NCERT Geography Chapter 7  भारत  भूमि एवं लोग  भारत के पड़ोसी देश भूटान  सभी प्रश्नों के उत्तर  SM Study Point

  II. लघु उत्तरीय प्रश्न :  

प्रश्न 1. भूटान के धरातल का विवरण दीजिए।
उत्तर – भूटान 26°45' एवं 20°20' उत्तरी अक्षांश तथा 89°45' एवं 92°05' पूर्वी देशांतर के मध्य अवस्थित है। भूटान का क्षेत्रफल 46,500 वर्ग किमी है। भूटान के दक्षिणी किनारे पर लगभग 16 किमी चौड़ी मैदानी संकरी पट्टी है, जिसको 'द्वार' कहते हैं, जो 600 मीटर ऊँची है। इस मैदान के उत्तर में निचला हिमालय पर्वत है, जिसकी ऊँचाई 1500 से 3000 मीटर के बीच है। भूटान में सर्वाधिक ऊँचा स्थान 7574 मीटर है।
प्रश्न 2. भूटान के आर्थिक संसाधनों का संक्षेप में वर्णन कीजिए ।
उत्तर – भूटान के मात्र 10% भाग में कृषि कार्य होता है। कृषि कार्य आंतरिक घाटियों तथा मध्यम ढालों पर होता है। देश के पूर्वी भाग में स्थानांतरी कृषि होती है। यहाँ चावल, गेहूँ, जौ, मक्का, आलू और अन्य सब्जियाँ उपजाई जाती हैं। कठोर और ऊँची-नीची धरातलीय स्थिति के कारण यातायात के साधनों का विकास नहीं हो सका है। यद्यपि भूटान उद्योग में पिछड़ा है, फिर भी कुछ लघु और कुटीर उद्योगों का विकास हुआ है। यहाँ प्लाईवुड, पैकिंग की लकड़ी, शराब, रेजिन तथा तारपीन के तेल का उद्योग विकसित है। पर्यटन उद्योग का विकास तेजी की ओर अग्रसर है।

  III. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :  

प्रश्न 1. भूटान का संक्षिप्त परिचय दीजिए ।
उत्तर- भूटान भारत का पड़ोसी और इस पर आश्रित देश है। इसका कुल क्षेत्रफल मात्र 46,500 वर्ग किमी है । इसके उत्तर में चीन है तथा तीन ओर भारत के राज्यों—अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम – से घिरा है। इसकी राजधानी थिम्फू है। यहाँ 16 किमी चौड़ी - और 600 मीटर ऊँची एक पट्टी है, जिसे 'द्वार' कहा जाता है, मैदानी भाग है। इसके उत्तर में निचला हिमालय पर्वत है, जिसकी ऊँचाई 1500 से 3000 मीटर के बीच है। ग्रेटर हिमालय इसके उत्तर में है। भूटान की सर्वाधिक ऊँचाई 7,574 मीटर है। जलवायु पर्वतीय मानसूनी है। सालों भर जाड़ा पड़ता है। जनवरी का औसत तापमान जहाँ 4°C रहता है, वहीं जुलाई का 17°C | सितम्बर में यहाँ वर्षा 185 सेमी से अधिक होती है। वार्षिक वर्षा का औसत 250 सेमी है। मैदानी भाग द्वार की जलवायु उष्ण कटिबंधीय है । वहीं पर्वतीय प्रदेशों में शीतोष्ण जलवायु है। अधिकतर लोग इसी भाग में निवास करते हैं । ऊँचे पर्वत बर्फ से ढँके रहते हैं। इनकी दक्षिणी ढलानों पर वर्षा होती है, जो 500 सेमी से 700 सेमी तक पहुँच जाती है। कम ऊँचे पहाड़ों पर चीड़, ओक, मेपल, पोपलर, वालनट तथा अधिक ऊँचाई पर फर, बर्च आदि किस्म की वनस्पति मिलती है। यहाँ की कुल भूमि के मात्र 10% से कम ही भाग पर कृषि हो पाती है। यहाँ अभी भी स्थानांतरी कृषि होती है। चावल, गेहूँ, जौ, मक्का, आलू एवं अन्य सब्जियाँ उपजाई जाती हैं । भूटान की जनसंख्या (2007) मात्र 23 लाख 28 हजार है। नगरीय जनसंख्या 11% है। पूरे देश की साक्षरता 42% है। लोग मेहनती लेकिन आर्थिक रूप से निर्धन हैं। उद्योगधंधें नहीं के बराबर हैं। फिर भी कहीं-कहीं लघु और कुटीर उद्योग में कुछ उत्पादन हो जाता है। यहाँ प्लाइउड, पैकिंग के सामान, डिस्टीलरी, रेजिन तथा तारपीन का तेल बनाए जाते हैं। पर्यटन उद्योग तेजी से विकास कर रहा है। भौतिक बनावट के कारण यातायात के साधनों का विकास नहीं हो पाया है। खनिजों का अभाव है। गाँवों में कृषि और पशुपालन मुख्य पेशा है। यह अनेक मामलों में भारत पर निर्भर है ।
प्रश्न 2. भूटान की जलवायु की विशेषताओं का व्याख्या कीजिए । 
उत्तर – भूटान की जलवायु पर्वतीय मॉनसूनी है। ऊँचाई के साथ ही तापमान प्रभावित होने लगता है। सालों भर कड़ी सर्दी पड़ती है। जनवरी महीने का औसत तापमान 4°C तथा जुलाई का 17°C रहता है । मई से सितम्बर के बीच 185 सेमी से भी अधिक वर्षा होती है, लेकिन वार्षिक वर्षा का औसत 250 सेमी है। मैदानी भाग, जिसे 'द्वार' भी कहते हैं, की जलवायु उष्ण कटिबंधीय है। इस भाग में जनवरी महीना अपेक्षाकृत अधिक ठंडा रहता है। लगभग 1050 मीटर से 2250 मीटर ऊँचे पर्वतीय भागों में जलवायु शीतोष्ण है। देश की अधिकांश आबादी इसी भाग में निवास करती है। जहाँ की ऊँचाई इससे अधिक है, वहाँ की जलवायु बहुत ठंडी है। ये प्रायः बर्फ से अच्छादित रहते हैं। ऊँचे पठारी भागों में भी कम लोग निवास करते हैं। वहाँ प्राकृतिक वनस्पति का अभाव है और है भी तो नाम मात्र की। अधिक वर्षा पर्वतों के दक्षिणी ढलानों पर होती है, जो किसीकिसी वर्ष 500 सेमी से 750 सेमी तक रिकॉर्ड की जाती है। जलवायु के अनुरूप ही से वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। 'द्वार' प्रवेश में चौड़ी पत्तीवाले उष्ण कटिबंधीय वन, 1200 से 2200 मीटर ऊँचे क्षेत्र में चीड़ के वृक्ष तथा 1500 से 3000 मीटर की ऊँचाई पर चीड़ के साथ ओक, मेपल, पोपल, वालनट आदि के वृक्ष मिलते हैं। इससे अधिक ऊँचाई पर फर, बर्च किस्म की वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। भूटान के कुल क्षेत्रफल के 68 प्रतिशत भाग वनों से भरे हुए हैं ।
प्रश्न 3. भूटान की कृषि की विशेषता तथा वहाँ के औद्योगिक विकास का वर्णन कीजिए ।
उत्तर – भूटान की कुल भूमि के मात्र 10 प्रतिशत भाग पर ही कृषि कार्य होता है। अधिकतर नदियों की आतंरिक घाटियों एवं मध्यम ढालों पर सीढ़ीदार खेत बनाकर कृषि कार्य किया जाता है। भूटान के दक्षिण-पश्चिम भागों में कृषि का अधिक विकास हुआ है। देश के पूर्वी भाग में आज भी स्थानांतरी कृषि कार्य होता है, जबकि विश्व के अधिक भाग में इस पर रोक लग गई हैं। फसलों की उपज पर्वतीय ढाल की ऊँचाई के अनुसार होती है। चावल, गेहूँ, जौ, मक्का, आलू तथा अन्य सब्जियाँ उपजाई जाती हैं।
उद्योग की दृष्टि से भूटान एक पिछड़ा देश है। कारण कि एक तो यहाँ खनिजो का अभाव है और भूमि के ऊँची-नीची होने के कारण यातायात के साधनों का विकास न के बराबर हुआ है। जहाँ-तहाँ लघु और कुटीर उद्योगों का विकास हुआ है। कुछ बड़े उद्योगों में प्लाईवुड, पैकिंग की लकड़ी तैयार करने, शराब बनाने, रेजिन और तारपीन का तेल बनाने के उद्योग हैं। यहाँ का पर्यटन उद्योग विकास की ओर गतिशील है।
भूटान की भौगोलिक स्थिति एवं भौतिक संरचना के कारण यातायात के साधनों का पर्याप्त विकास नहीं हो सका है। खनिज पदार्थ हैं तो सही लेकिन बहुत कम । जो थोड़े खनिज मिलते भी हैं तो उनके सहायक खनिजों के अभाव से वे काम में नहीं आ पाते और उद्योगों का विकास कठिन होता है । यहाँ बड़े उद्योग तो हैं ही नहीं । लघु और कुटीर उद्योग के रूप में कुछ खास-खास उद्योगों के साथ पशुपालन और कृषि पर आधारित उद्योगों का कुछ विकास हो सका है। यहाँ का पर्यटन उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में विशेष सहायक हो रहा है। वास्तव में यह भारत के सहयोग के बिना आर्थिक विकास कर ही नहीं सकता। अभी हाल के वर्षों में भारत के सहयोग से यहां अनेक जल विद्युत परियोजनाएँ पूरी की गई हैं। इन परियोजनाओं से भारत को भी बिजली मिलती है। कार्य

  IV. परियोजना :  

प्रश्न 1. भूटान का अक्षांशीय एवं देशान्तरीय विस्तार ज्ञात कीजिए । 
उत्तर – भूटान 26°45' एवं 20°20' उत्तरी अक्षांश तथा 89°45' एवं 92°05' पूर्वी देशांतर के बीच अवस्थित है।
प्रश्न 2. विश्व मानचित्र पर भूटान की स्थिति को दर्शाएँ।
प्रश्न 3. ग्लोब पर भूटान की स्थिति को स्पष्ट करें। 
उत्तर- संकेत : परियोजना कार्य स्वयं कीजिए। यदि आवश्यकता समझें तो शिक्षक की सहायता लीजिए।

Post a Comment

0 Comments