मुहावरे
(i) गुदगुदाते रहना (प्रेरित करना) - शिक्षक की सलाह हमें सदा गुदगुदाते रहती है |
(ii) प्रमाणित करना (साबित करना) - आर्यभट्ट ने यह प्रमाणित कर दिया की पृथ्वी गतिशील है और सूर्य स्थिर है |
(iii) आसमान में उठाना (गौरव बढ़ाना) - भारत ने पहले उपग्रह का नाम आर्यभट्ट देकर महान वैज्ञानिक आर्यभट को आसमान में उठा दिया |
Bihar Board Class 7th Hindi Chapter 19
अभ्यास के प्रश्न एवं उत्तर
पाठ से
प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों में सही (√) के सामने सही तथा गलत के सामने गलत (x) का निशान लगाइए |
(i) आर्यभट एक प्रसिद्ध किसान थे |
(ii) वे पाटलिपुत्र के रहने वाले थे |
(iii) आर्यभट भारत के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कहा था की पृथ्वी अपनी धुरी पर चक्कर लगाती है |
(iv) चाँद के प्रकट होने तथा पूरा गायब होने के मध्य एक निश्चित अवधि होती है |
उत्तर - (i) गलत है (ii) गलत है (iii) सही है (iv) सही है |
प्रश्न 2. आर्यभट ने कौन-कौन-सी खोजें कीं ?
उत्तर- आर्यभट ने निम्नलिखित खोजें कीं :
(i) तारामंडल स्थिर है और पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की और घुमती है | पृथ्वी गोल है |
(ii) ग्रहण के विषय में कहा - पृथ्वी की छाया जब चंदमा पर पड़ती है तो चंद्रग्रहण तथा चंद्रमा की छाया जब पृथ्वी पर पड़ती है तब सूर्यग्रहण होता है |
(iii) रविमार्ग का पता लगाया |
(iv) शून्य की उपयोगिता को प्रतिपादित किया |
(v) ज्यामिति से संबंध त्रिकोण तथा कोण की समिति की नई पद्धति की खोज की |
N.C.E.R.T. Class 7 Hindi Ka Book Kislay
प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :
(i) आर्यभट का सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण के विषय में क्या मानना था ?
उत्तर- आर्यभट का सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण के विषय में मानना था की जब चन्द्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है तब सूर्यग्रहण होता है और जब पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है तब चंद्रग्रहण होता है |
(ii) आर्यभटीय किन विषयों पर लिखा गया ग्रंथ है ?
उत्तर- आर्यभटीय गणित तथा आकाशीय पिंडो के विषय पर लिखा गया ग्रन्थ है |
(iii) रवि-मार्ग किसे कहते है ?
उत्तर- सूरज, चाँद तथा नक्षत्र जिन मार्ग से यात्रा करते है, उसे रवि मार्ग कहते है |
(iv) आर्यभट ने जब आर्यभटीय की रचना की उस समय उनकी उम्र कितनी थी ?
उत्तर- आर्यभटीय की रचना के समय आर्यभट की उम्र 23 वर्ष थी |
व्याकरण
(क) विज्ञान + इक = वैज्ञानिक | इसी तरह इक प्रत्यय जोड़कर अन्य कुछ शब्दों का निर्माण कीजिए |
उत्तर- धर्म + इक = धार्मिक
समाज + इक = सामाजिक
विचार + इक = वैचारिक
तर्क + इक = तार्किक
परिवार + इक = पारिवारिक
संसार + इक = सांसारिक
उद्योग + इक = औद्योगिक
साहित्य + इक = साहित्यिक
(ख) निम्न शब्दों से वाक्य बनाइए :
उपग्रह, उद्योग, भौगोलिक, नैतिक, पृथ्वी
उत्तर - उपग्रह - चंद्रमा पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है |
उद्योग - अग्रेजी के आगमन के बाद भारतीय वस्त्र उद्योग नष्ट हो गया |
भौगोलिक - हर देश की जलवायु वहाँ की भौगोलिक स्थिति पर निर्भर करती है |
नैतिक - देश की रक्षा करना हर देशवासी का नैतिक कर्तव्य है |
पृथ्वी - पृथ्वी गोल है और वह अपनी धुरी पर चक्कर लगाती है |
(ग) निम्नलिखित शब्दों को 'अ' 'अप' के उच्चारण में अंतर पर ध्यान देते हुए बोलिए |
अनुभव, आकाश, आकार, आधुनिक, अपितु, अनुपम, आर्यभट, अनुसंधान
उत्तर-
'अ' ध्वनी 'आ' ध्वनी
अनुभव आकाश
अनेक आकार
अपितु आधुनिक
अनुपम आर्यभट
अनुसंधान

%20%20%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%AC%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%20%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%B8%207%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%82%20%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80%20%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AF%2019%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0.png)