Telegram Join Whatsapp (1) Whatsapp (2)

आप दुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है SM Study Point और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 10th NCERT Economics Chapter 7 | BTC Economics Books | उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण | क्लास 10वीं सरकारी किताब हमारी अर्थव्यवस्था | सभी प्रश्नों के उत्तर

 
Class 10th NCERT Economics Chapter 7  BTC Economics Books  उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण  क्लास 10वीं सरकारी किताब हमारी अर्थव्यवस्था  सभी प्रश्नों के उत्तर

प्रश्नावली के प्रश्न तथा उनके उत्तर
 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions) :

I. सही विकल्प चुनें :

1. भारत उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की घोषणा कब हुई ?

(क) 1986 (ख) 1980 (ग) 1987 (घ) 1988

2. उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता ?

(क) 17 मार्च (ख) 15 मार्च (ग) 19 अप्रैल (घ) 22 अप्रैल 

3. राष्ट्रिय उपभोक्ता हेल्पलाइन नं० क्या है ?

(क) 100 (ख) 1000-100 (ग) 1800-11-4000 (घ) 20,00-11, 4000

4. स्वर्णभूषणों की परिशुद्धता को सुनिश्चित करने के लिए किस मान्यता प्राप्त चिन्ह का होना आवश्यक है ?

(क) ISI मार्क (ख) हाल मार्क (ग) एगमार्क (घ) इनमे से कोई नहीं 

5. यदि किसी वस्तु या सेवा का मूल्य 20 लाख से अधिक तथा 1 करोड़ से कम है तो उपभोक्ता शिकायत करेगा ?

(क) जिला फरोम (ख) राज्य आयोग (ग) राष्ट्रिय आयोग (घ) इनमे से कोई नहीं 

6. उपभोक्ता द्वारा शिकायत करने के लिए आवेदन शुल्क कितना लगता है ?

(क) 50 रु० (ख) 70 रु० (ग) 10 रु० (घ) इनमे शुल्क नहीं 

उत्तर- 1. (क), 2. (ख), 3. (ग), 4. (ख), 5. (ख), 6. (घ) |

II. सही कथन में सही का (✔) तथा गलत में (✖) का निशान लगाएँ :

1. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 को संक्षितप्त रूप में कोपरा (COPRA) कहते है |

2. राष्ट्रिय उपभोक्ता हेल्पलाइन टेलीफ़ोन नं० 15,000 है |

3. भारत में सूचना पाने का अधिकार 2005 कानून बनाया गया |

4. उपभोक्ता को खराब वस्तु या सेवा मिलने पर उत्पादक से मुआवजा पाने का अधिकार है, जो क्षति की मात्रा पर निर्भर करती है |

5. हालमार्क आभूषण की गुणवत्ता को प्रमाणित करनेवाला चिन्ह है |

उत्तर- 1. सही है | (Consumer Protection Rigt - COPRA)

2. गलत है | सही यह है की राष्ट्रिय उपभोक्ता हेल्प लाइन टेलीफोन नं० 1800-11-4000 है |

3. सही है |

4. सही है |

5. सही है |

III. लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions) :

प्रश्न 1. आप किसी खाद्य पदार्थ संबंधी वस्तु को खरीदते समय कौन-कौन-सी मुख्य बातों का ध्यान रखेंगे ? बिन्दुवार उल्लेख करें |

उत्तर- किसी खाद्य पदार्थ संबंधी वस्तु को खरीदते समय हम निम्नलिखित बातों का ध्यान रखेंगे :

(i) हम जिस वस्तु को खरीद रहे है, उसके गुण की जाँच करंगे |

(ii) यह भी देखेंगे की इसकी मात्रा सही है या नहीं |

(iii) यह भी जान लेना आवश्यक है की वस्तु किन-किन तत्वों को मिलकर बनी है |

(iv) वस्तु से होने वाले प्रभाव-कुप्रभाव भी ज्ञात करने का प्रयास करेंगे |

प्रश्न 2. उपभोक्ता जागरण हेतु विभिन्न नारों को लिखें |

उत्तर- उपभोक्ता जागरण हेतु निम्नलिखित नारे उपयुक्त होंगे :

'' जागो उपभोक्ता जागो''

'' उपभोक्ताओं ! सतर्क रहो |''

'' सावधान ग्राहको, सावधान |''

'' ग्राहकों ! अपने अधिकारों को समझो |''

'' मोल-तोल करना ग्राहकों का अधिकार है |''

'' ग्राहकों ! अपने अधिकारों का उपयोग करो |''

प्रश्न 3. कुछ ऐसे कारकों की चर्चा करें, जिनसे उपभोक्ताओं का शोषण होता है |

उत्तर- वे कारक निम्नलिखित है, जिससे उपभोक्ताओं का शोषण होता है :

(i) व्यापारियों द्वारा अनुचित लाभ कमाने की मंशा |

(ii) सामान का अधिक मूल्य ले लेना |

(iii) दालों, तेल, घी आदि में मिलावट |

(iv) जाखोरी, कला बाजारी से उपभोक्ता परेशान है |

प्रश्न 4. उपभोक्ता के रूप में बाजार में उनके कुछ कर्तव्यों का वर्णन करें |

उत्तर- उपभोक्ता का कर्त्तव्य है की वह जब कोई वस्तु खरीद रहा हो तो उस वस्तु की किस्म, क्वालिटी, शुद्धता और गुणवत्ता की जानकारी ले ले | उसे यह भी ध्यान रखना है की दूकानदार नाप-तौल में बेईमानी नहीं करें | यदि पैकेट बंद वस्तु है तो उसकी निर्माण तिथि, एक्सपाइरी तिथि तथा उस पर अंकित मूल्य जो लिखा है, उसे देख लें | मूल्य अधिकतम रहता है | अत: उसमे कुछ छुट भी मिल सकती है | उपभोक्ता खरीदी वस्तु की रसीद अवश्य ले ले |

प्रश्न 5. उपभोक्ता कौन है ? संक्षेप में बतावें |

उत्तर- उपभोक्ता का शाब्दिक अर्थ है 'उपभोग करनेवाला' | उपभोक्ता उपभोग करने के लिए ही वस्तु खरीदता है | इस कारण बाजार-व्यवस्था में उपभोक्ता महत्वपूर्ण है | देश में जो भी उत्पादन होता है वह उपभोक्ताओं की आवश्यकता-पूर्ति के लिए ही होता है | चिकित्सा सेवा, शिक्षा सेवा लेने वाला भी उपभोक्ता ही है | यदि हम टिकट खरीद कर रेल यात्रा करते है तो वहाँ भी हम उपभोक्ता ही है |

IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Questions) :

प्रश्न 1. उपभोक्ता के कौन-कौन अधिकार है ? प्रत्येक अधिकार को सोदाहरण लिखें |

उत्तर- उपभोक्ता के निम्नलिखित अधिकार है :

(i) सुरक्षा का अधिकार - सुरक्षा का अधिकार (right to protection) उपभोक्ता का पहला अधिकार है | यह अधिकार खरीदी जानेवाली वस्तुओं और सेवाओं सीधे रूप से जुड़ा है | जैसे विद्युतीय सामान से विद्युत के करंट तथा डॉक्टर की लापरवाही से मरीज को खतरा है |

(ii) सूचना पाने का अधिकार - सूचना पाने का अधिकार (right of information) से तात्पर्य है की उपभोक्ता जो वस्तु खरीदना चाहता है उसके सम्बन्ध में उसे यह जानकारी हो की इस्तेमाल की अवधि, वस्तु की गुणवत्ता तथा न्यूनतम मूल्य क्या है ?

(iii) वस्तु को चुनने या पसंद करने का अधिकार - वस्तु चुनने का अधिकार (right to choose) से तात्पर्य है की वस्तु खरीदने के पूर्व वस्तु की उत्तमता, गुण आदि को जान-समझकर जिसे चाहे चुने और खरीदे | विक्रेता उस पर कोई दबाव नहीं डालेगा और न गलत सूचना देगा |

(iv) सुनवाई का अधिकार - सुनवाई का अधिकार (right to be heard) के अन्तरगत उपभोक्ता को अपने हितों की सुरक्षा खरीदी गई वस्तु के खराब निकलने पर उसकी शिकायत उचित मंचों पर उठा सके | वहाँ उसका बात सुनी जाएगी |

(v) शिकायत निवारण या क्षतिपूर्ति का अधिकार - शिकायत निवारण या क्षतिपूर्ति अधिकार (right to seek redressal) का अधिकार उपभोक्ताओं को आवश्वस्त करता है की खरीदी गई वस्तु या सेवा उचित ढंग की नहीं निकलती तो उसे मुआवजा दिया जाएगा |

(vi) उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार - उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार (right of consumer education) के तहत किसी वस्तु के मूल्य, उसकी उपयोगिता, कोटि या सेवा की पूरी जानकारी प्राप्त हो | इससे उपभोक्ता धोखाधड़ी, दगा बाजी से बचने के लिए स्वयं शिक्षित हो सके | इससे वह सजग उपभोक्ता बन सकता है |

प्रश्न 2. ''उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986'' की मुख्य विशेषताओं को लिखें |

उत्तर- ''उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986'' की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित है :

(i) ''उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986'' उपभोक्ताओं को सशक्त बनाता है | इस अधिनियम के दायरे में उपभोग संबंधी बहुत वस्तुओं और सेवाओं को लाभ दिया है | निजी क्षेत्र के उत्पादनों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उत्पादकों को इसमे रखा गया है |

(ii) अपने निकटस्थ उपभोक्ता फोरम की जानकारी के लिए इंटरनेट की सुविधा प्रदान की गई | उसे किस फोरम और कहाँ के फोरम में जाना चाहिए | इसके लिए ncdrc.nic.in पर लाग ऑन कर सकते है |

(iii) जरूरतमंद उपभोक्ता यदि 'उपभोक्ता संगठन' से संपर्क करना चाहे तो वह कंप्यूटर पर लाग ऑन कर सकता है | cut international org.

(iv) उपभोक्ता संगठन की वेवसाईट में उपभोक्ताओं को जागरुक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की छपी सामग्री दी जाती है | इससे उपभोक्ता अपना ज्ञान बढ़ा सकते है |

(v) उपभोक्ताओं को मुफ्त टेलीफोन सेवा उपलब्ध कराइ गई है | वे कहीं से भी टेलीफोन या मोबाईल द्वारा फ्री काल करके अपनी कठिनाई बता सकते है | उसे राष्ट्रिय उपभोक्ता हेल्पलाइन कहते है, जिसका नंबर 1800-11-4000 है | लेकिन मुफ्त कॉल के लिए BSNL या MTNL का टेलीफोन होना चाहिए |

प्रश्न 3. उपभोक्ता संरक्षण हेतु सरकार द्वारा गठित न्यायिक प्रणाली, जो त्रिस्तरीय है, को विस्तार से समझाए |

उत्तर- उपभोक्ता संरक्षण के लिए सरकार द्वारा गठित त्रिस्तरीय न्याय प्रणाली अग्रलिखित है | जिला मंच, राज्य आयोग तथा राष्ट्रिय आयोग |

(i) जिला मंच - यदि उपभोक्ता कोई वस्तु या सेवा 20 लाख रूपये से कम का खरीदता है और उसमे कोई खोट है तो वह जिला फोरम में अपनी शिकायत करेगा | वहाँ बिना किसी शुल्क त्वरित सुनवाई होती है |

(ii) राज्य फोरम - राज्य फोरम में वैसे उपभोक्ता शिकायत कर सकते है, जो कोई वस्तु या सेवा 20 लाख रुपये से अधिक और एक करोड़ रूपये से कम के खरीदते है और उसमे कोई खोट है तो वे राज्य फोरम में शिकायत करेंगे | यहाँ भी उन्हें किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ता |

(iii) राष्ट्रिय आयोग - यदि कोई उपभोक्ता एक करोड़ रूपये से अधिक की क्षतिपूर्ति करना चाहता हो तो उसे 'राष्ट्रिय आयोग' में शिकायत करना चाहिए | वहाँ भी उसे कोई शुल्क नहीं लगता |

(iv) अपील - जिला मंच के निर्णय से असंतुष्ट उपभोक्ता राज्य फोरम में अपील कर सकता है | फिर राज्य आयोग के निर्णय से असंतुष्ट उपभोक्ता राष्ट्रिय आयोग में जा सकता है |

प्रश्न 4. दो उदहारण देकर उपभोक्ता जागरूकता की जरूरतों का वर्णन करें |

उत्तर- कोई उपभोक्ता प्रतिदिन विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं के संपर्क में आते ही रहता है | लेकिन विक्रेता और सेवा दाता की मंशा यही रहती है की किसी प्रकार उपभोक्ता को बाजिब मूल्य से कुछ अधिक ले लें | शायद ही कोई विक्रेता या सेवा दाता है, जो उचित मूल्य की मांग करता है | ऐसे है किन्तु बहुत कम | इस कारण उपभोक्ता को सदैव जागरूक रहना पड़ेगा | यदि उपभोक्ता जागरूक रहे तो कोई कारण नहीं की कोई उसको ठग ले |

(i) उपभोक्ता को चाहिए की वह खरीदी जाने वाली वस्तु को अच्छी तरह जाँच-परख ले | जब वह निश्चित हो जाए की वस्तु गुण और मात्रा में सही है तब ही वह उसे ख़रीदे | वस्तु या सेवा के ख़रीदे जाने के बाद भी यदि उसे पता चलता है की यह सही नहीं है तो वह उपभोक्ता केंद्र में शिकायत कर सकता है |

(ii) यदि वस्तु खरीदने के बाद भी उपभोक्ता को पता चलता है की वस्तु नकली है या इसमे उन वस्तुओं का उपयोग नहीं किया गया है, जिनका उल्लेख विक्रेता ने किया था या डिब्बों पर अंकित था तो भी वह उपभोक्ता केंद्र में शिकायत कर सकता है | उपभोक्ताओं में जागरूकता जगे इसके लिए सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है |

प्रश्न 5. 'मानावाधिकर आयोग' के महत्व को लिखें | 

उत्तर- ऐसा नहीं समझना चाहिए की व्यक्ति केवल उपभोक्ता के रूप में परेशान होता है | वह मानसिक रूप से भी सताया जाता है | वहीं जाति के आधार पर तो कहीं लिंग के आधार पर लोगों को प्रताड़ित होने या करने की बात हम सुनते ही रहते है | इन सभी प्रताड़नाओं से नागरिकों को बचाने के लिए राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया है |

आये दिन यह सुनने में आता है की कोई बहुबली किसी की जमीन हड़प लिया है | कोई बाहुबली तथाकथित किसी निम्न जाति के लोगो को मंदिर प्रवेश पर रोक लगा दिया | कुंआ या तालाब का उपयोग करने नहीं दे रहा या तरह-तरह से कमजोरों को सता रहा है | कोई लंठ पति अपनी पत्नी को सता रहा है | कभी किसी काम को लेकर, तो कभी दहेज़ को लेकर सदैव अपनी पत्नी को मारता-पिटता तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है |

ऐसी ही बातों के विरुद्ध मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया है | इसके लिए व्यक्ति को आयोग में शिकायत कर सकता है | आयोग उसको राहत दिलाने का काम करता है | आयोग दो प्रकार के होते है : (i) राज्य मानवाधिकार आयोग तथा (ii) राष्ट्रिय मानवाधिकार आयोग है |

मानवाधिकार आयोग का महत्त्व ईस बात में है की यह सताए गए लोगों की बातें सुनता है तथा सताने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कारवाई करता है |

Post a Comment

0 Comments