NCERT Solutions for Class 8 Chapter 2. सूक्ष्मजीव : मित्र एवं शत्रु (Sukshmjiv : Mitr Evn Shatru) Science (Vigyan) - FREE PDF Download
उत्तर- जब गर्म दूध में थोड़ा-सा दही मिलाया जाता है तो दही के सूक्ष्मजीव जिनमें लैक्टोबैसिलस नामक जीवाणु प्रमुख है, दूध में जनन कर दही में परिवर्तित कर देते है।
![]() |
SM Study Point |
पाठ्य पुस्तक के आंतरिक प्रश्न
प्रश्न 1. गर्म (गुनगुने) दूध में थोड़ा-सा दही मिलाने पर दही कैसे जम जाता है?उत्तर- जब गर्म दूध में थोड़ा-सा दही मिलाया जाता है तो दही के सूक्ष्मजीव जिनमें लैक्टोबैसिलस नामक जीवाणु प्रमुख है, दूध में जनन कर दही में परिवर्तित कर देते है।
प्रश्न 2. शिशु एवं बच्चों को टिका क्यों लगाया जाता है?
उत्तर- शिशु एवं बच्चों को रोगों से सुरक्षा के लिए टिके लगाए जाते है। टिके के माध्यम से रोगकारक सूक्ष्मजीव हमारे शरीर में प्रवेश करवाते है जिससे हमारा शरीर उनसे लड़ने के लिए प्रतिरक्षी उत्पन्न करता है। शरीर को वह भी स्मरण रहता है की ये सूक्ष्मजीव अगर हमारे शरीर में पुनः प्रवेश करता है तो इससे किस प्रकार से लड़ा जाए। यह प्रतिरक्षी हमारे शरीर में सबके लिए बनी रोगकारक सूक्ष्मजीव से हमारी रक्षा करती है। पोलियो, हैजा, क्षय, चेचक, हेपेटाइटिस जैसी अनेक बिमारियों को वैक्सीन (टीके) से रोका जा सकता है।
प्रश्न 3. आप संचरणीय रोगों का फैलना किस प्रकार रोकते है?
उत्तर- हम छींकने एवं खाँसी करते समय अपने नाक एवं मुँह पर रुमाल रखकर संचरणीय रोगों का फैलना रोकते है।
NCERT Solutions for Class 8 Chapter 2. सूक्ष्मजीव : मित्र एवं शत्रु (Sukshmjiv : Mitr Evn Shatru) Science (Vigyan) - FREE PDF Download
प्रश्न 4. भोजन विष कैसे बन जाते है ?
उत्तर- भोजन में उत्पन होने वाले सूक्ष्मजीव कभी-कभी विषैले पदार्थ उत्पन करते है। यह भोजन को विषाक्त बना देते है। ऐसे भोजन के सेवन से व्यक्ति भयंकर रूप से रोगी हो सकता है तथा कभी-कभी उसकी मृत्यु भी हो सकती है।
प्रश्न 5. पाश्चरीकरण क्या है ?
उत्तर- दूध का परिक्षण पाश्चरीकरण विधि द्वारा किया जाता है। पाश्चरीकरण की प्रक्रिया में दूध को सर्वप्रथम 70०C पर लगभग 15 सेकेण्ड तक गर्म किया जाता है। ऐसा करने से दूध में उपस्थित सूक्ष्मजीव मर जाते है। इसके बाद दूध को शीघ्र ही ठंडा कर दिया जाता है, इससे दूध में शेष बचे सूक्ष्मजीव (जीवाणु) मर जाते है। इस प्रकार दूध पाश्चिकृत हो जाता है।
पाठ्य पुस्तक के अभ्यास
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) सूक्ष्मजीवों को ............... की सहायता से देखा जा सकता है।
(ख) नील-हरे शैवाल वायु से ............ का स्थिरीकरण करते है जिससे मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि होती है।
(ग) एल्कोहल का उत्पादन .............. नामक सूक्ष्मजीव की सहायता से किया जाता है।
(घ) हैजा ............... के द्वारा होता है।
उत्तर- (क) सूक्ष्मदर्शी (ख) नाइट्रोजन (ग) यीस्ट (घ) जीवाणु ।
NCERT Solutions for Class 8 Chapter 2. सूक्ष्मजीव : मित्र एवं शत्रु (Sukshmjiv : Mitr Evn Shatru) Science (Vigyan) - FREE PDF Download
प्रश्न 2. सही शब्द के आगे टिक (✓) का निशान लगाइए-
(क) यीस्ट का उपयोग निम्न के उत्पादन में होता है
(i) चीनी (ii) एल्कोहल (iii) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (iv) ऑक्सीजन
(ख) निम्न में से कौन-सा प्रतिजैविक है ?
(i) सोडियम बाईकार्बोनिक (ii) स्ट्रेप्टोमाइसिन (iii) एल्कोहल (iv) यीस्ट
(ग) मलेरिया परजीवी का वाहक है
(i) मादा एनोफिलीज मच्छड़ (ii) कोकरोच (iii) घरेलु मक्खी (iv) तितली
(घ) संचरणीय रोगों का सबसे मुख्य कारक है
(i) चींटी (ii) घरेलु मक्खी (iii) ड्रेगन मक्खी (iv) तितली
(ड) ब्रेड अथवा इडली फुल जाती है। इसका कारण है
(i) उष्णता (ii) पिसना (iii) यीस्ट कोशिकाओं की वृद्धि (iv) माढने के कारण
(च) चीनी को एल्कोहल में परिवर्तित करने के प्रक्रम का नाम है
(i) नाइट्रोजन स्थिरीकरण (ii) मोल्डिंग (iii) किण्वन (iv) संक्रमण
उत्तर- (क)-(ii), (ख)-(ii), (ग)-(i), (घ)-(ii), (ड)-(iii), (च)-(iii) ।
प्रश्न 3. कॉलम-I के जीवों का मिलान कॉलम-II में दिए गए उनके कार्य से कीजिए-
कॉलम-I |
कॉलम-II |
||
(क) |
जीवाणु |
(i) |
नाइट्रोजन स्थिरीकरण |
(ख) |
राइजोबियम |
(ii) |
दही का जमना |
(ग) |
लैक्टोबैसिलस |
(iii) |
ब्रेड की बेकिंग |
(घ) |
यीस्ट |
(iv) |
मलेरिया का कारक |
(ड) |
एक प्रोतोजोआ |
(v) |
हैजा का कारक |
(च) |
एक विषाणु |
(vi) |
AIDS का कारक |
उत्तर- (क)-(v), (ख)-(i), (ग)-(ii), (घ)-(iii), (ड)-(iv), (च)-(vi)।
प्रश्न 4. क्या सूक्ष्मजीव बिना यंत्र की सहायता से देखे जा सकते है? यदि नहीं तो वे कैसे देखे जा सकते है ?
उत्तर- नहीं, सूक्ष्मजीव बिना यंत्र की सहायता से नहीं देखे जा सकते है। जैसे की पेड़ पर लगने वाले कवक को आवर्धन लेंस की सहायता से देखा जा सकता है। इनमें से कुछ जैसे ब्रेड पर उगने वाले कवक को आवर्धन लेंस की सहायता से देखा जा सकता है जबकि अन्य को सूक्ष्मदर्शी की सहायता से देखा जा सकता है।
NCERT Solutions for Class 8 Chapter 2. सूक्ष्मजीव : मित्र एवं शत्रु (Sukshmjiv : Mitr Evn Shatru) Science (Vigyan) - FREE PDF Download
प्रश्न 5. सूक्ष्मजीव के मुख्य वर्ग कौन-कौन से है ?
उत्तर- सूक्ष्मजीवों के मुख्य वर्ग चार है-
1. जीवाणु
2. कवक
3. प्रोटोजोआ
4. कुछ शैवाल एवं अन्य विषाणु भी होते है। ये भी सूक्ष्मजीव होते है किन्तु ये उक्त सूक्ष्म जीवों से भिन्न होते है।
प्रश्न 6. वायुमंडलीय नाइट्रोजन का मिट्टी में स्थिरीकरण करने वाले सूक्ष्मजीवों के नाम लिखिए।
उत्तर- (1) राइजोबियम जीवाणु तथा (2) नील-हरित शैवाल
प्रश्न 7. हमारे जीवन में उपयोगी सूक्ष्मजीवों के बारे में 10 पंक्तियाँ लिखिए।
उत्तर- हमारे जीवन में सूक्ष्मजीवों का निम्न उपयोग हैं-
1. जीवाणु और कवक से अनेक औषधियों का उत्पादन होता है।
2. सूक्ष्मजीवों से टीके का उत्पादन बड़े स्तर पर किया जाता है।
3. कुछ जीवाणु एवं नील-हरे शैवाल वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण कर सकते है। इस प्रकार मृदा में नाइट्रोजन का संवर्धन होता है तथा उसकी उर्वरता में वृद्धि होती है।
4. हानिकारक एवं दुर्गन्धयुक्त पदार्थों का निम्नीकरण करने के लिए सूक्ष्मजीवों का उपयोग करके पर्यावरण को शुद्धि कर सकते है।
5. वायोगैस तथा कम्पोस्ट (खाद) बनाने में सूक्ष्मजीवों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।
6. टीके के रूप में रोगकारक सूक्ष्मजीव हमारे शरीर में प्रवेश करवाए जाते है जिससे हमरे शरीर में प्रतिरक्षा उत्पन्न होती है।
7. लैक्टोबैसिलस नामक जीवाणु दूध को दही में परिवर्तित कर देता है।
8. जीवाणु पनीर, अचार एवं अनेक खाद्द पदार्थों के उत्पादन में सहायक है।
9. बैंकिंग उद्योग में यीस्ट का उपयोग होता है जो ब्रेड, पेस्ट्री, केक बनाने में सहायक है।
10. बड़े स्तर पर एल्कोहल, शराब तथा एसिटिक एसिड के उत्पादन में सूक्ष्मजीवों का उपयोग किया जाता है।
NCERT Solutions for Class 8 Chapter 2. सूक्ष्मजीव : मित्र एवं शत्रु (Sukshmjiv : Mitr Evn Shatru) Science (Vigyan) - FREE PDF Download
प्रश्न 8. सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाले हानिकारक प्रभावों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर- सूक्ष्मजीवों द्वारा होनेवाली हानियाँ निम्नलिखित है-
1. सूक्ष्मजीवों द्वारा पौधों में होनेवाले रोग गेहूँ का रस्ट, नींबू का कैंसर, भिंडी का पीत रोग आदि है।
2. सूक्ष्मजीवों द्वारा जानवरों में होनेवाले रोग एंथ्रेक्स, खुर तथा मुँहपका है।
3. सूक्ष्मजीवों द्वारा मानव में होनेवाले रोग क्षय रोग, टायफाइड, मलेरिया, चिकन पॉक्स, खसरा, पोलियो हैजा आदि है।
प्रश्न 9. प्रतिजैविक क्या है? प्रतिजैविक लेते समय कौन-सी सावधानियाँ रखनी चाहिए?
उत्तर- सूक्ष्मजीवों द्वारा उत्पन्न औषधि जो बीमारी पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को नष्ट कर देती है अथवा उनकी वृद्धि को रोक देती है, प्रतिजैविक कहलाती है। स्ट्रेप्टोमाइसिन, टेट्रासाइक्लिन और एरिथ्रोमाइसिन सामान्य रूप से उपयोग की जाने वाली प्रतिजैविक है जिन्हें कवक एवं जीवाणु से उत्पादित किया जाता है।
प्रतिजैविक लेते समय सावधानियाँ-
1. डॉक्टर की सलाह पर ही प्रतिजैविक दवाएँ लेनी चाहिए।
2. प्रतिजैविक दवा का कोर्स भी अवश्य पूरा करना चाहिए।
3. प्रतिजैविक आवश्यकता नहीं होने पर नहीं लेना चाहिए अन्यथा अगली बार जब आप बीमार होंगे और आपको प्रतिजैविक की आवश्यकता होगी तो वह उतनी प्रभावी नहीं होगी। इसके अतिरिक्त अनावश्यक रूप से ली गई प्रतिजैविक शरीर में उपस्थित उपयोगी जीवाणु भी नष्ट कर देती है।
4. सर्दी, जुकाम एवं फ्लू में प्रतिजैविक प्रभावशाली नहीं होते है।