NCERT Solutions for Class 8 Chapter 3. कोयला और पेट्रोलियम (Koyala Aur Petroliyam) Science (Vigyan) - FREE PDF Download
![]() |
SM STUDY POINT |
पाठ्य पुस्तक के आंतरिक प्रश्न
प्रश्न 1. क्या हम अपने सभी प्राकृतिक संसाधनों का निरंतर उपयोग कर सकते है ?
उत्तर- नहीं, हम अपने सभी प्राकृतिक संसाधनों का निरंतर उपयोग नहीं कर सकते है। वन, वन्यजीव, खनिज, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि प्राकृतिक संसाधनों की प्रकृति में सिमित मात्रा है। ये मानवीय क्रियाकलापों द्वारा समाप्त हो सकते है।
प्रश्न 2. कोयला हमें कहाँ से प्राप्त होता है और यह कैसे बनता है ?
उत्तर- कोयला हमें पृथ्वी के गर्भ से प्राप्त होता है।
कोयले का बनना- कोयला उन वनस्पति अवशेषों (पेड़-पौधों के अवशेषों) से बना है जो करोड़ो वर्षो तक पृथ्वी की सतह के नीचे गहरे दबे हुए थे। वनस्पति अवशेष धीरे-धीरे पृथ्वी के अन्दर दबते गए और उनके ऊपर कीचड़ तथा रेत जैसे तलछट जमा होते गए। ऑक्सीजन की अनुपस्थिति तथा दाब, ताप और जीवाणुओं के मिले जुले प्रभाव से पेड़-पौधों के दबे हुए अवशेष कोयले में परिवर्तित हो गए। मृत वनस्पति के धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तित को कार्बनीकरण कहते है।
प्रश्न 3. क्या प्रयोगशाला में मृत जीवों से कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस बनाई जा सकती है?
उत्तर- नहीं, नहीं बनाई जा सकती। कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस का बनना एक बहुत धीमा प्रक्रम है तथा इसके बनने की परिस्थियाँ प्रयोगशाला में उत्पन्न नहीं की जा सकती है।
NCERT Solutions for Class 8 Chapter 3. कोयला और पेट्रोलियम (Koyala Aur Petroliyam) Science (Vigyan) - FREE PDF Download
पाठ्य पुस्तक के अभ्यास
प्रश्न 1. सीएनजी और एलपीजी का इंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ है?
उत्तर- सीएनजी और एलपीजी का इंधन के रूप में उपयोग करने के लाभ-
1. ये वायु प्रदुषण नहीं फैलाती।
2. इनका लगभग पूर्ण दहन होता है।
3. ये जलने पर कोई अवशेष (राख) नहीं छोड़ती है।
4. ये अपेक्षाकृत सस्ती तथा आसानी से उपलब्ध है।
5. इनका ज्वलन ताप कम होता है।
6. इन्हें आसानी से संग्रह तथा परिवहन किया जा सकता है।
7. इन्हें घरों तथा कारखानों में सीधा जलाया जा सकता है तथा आपूर्ति पाइप लाइनों के माध्यम से की जा सकती है।
प्रश्न 2. पेट्रोलियम का कौन-सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है?
उत्तर- पेट्रोलियम उत्पाद बिटुमेन का उपयोग सड़क निर्माण हेतु किया जाता है।
प्रश्न 3. वर्णन कीजिए, मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है? यह प्रक्रम क्या कहलाता है?
उत्तर- कोयला उन् वनस्पति अवशेषों (पेड़-पौधों के अवशेषों) से बना है जो करोड़ों वर्षों तक पृथ्वी की सतह के नीचे गहरे दबे हुए थे। वनस्पति अवशेष धीरे-धीरे पृथ्वी के अन्दर दबते गए और उनके ऊपर कीचड़ तथा रेत जैसे तलछट जमा होते गए। ऑक्सीजन की अनुपस्थिति तथा दाब, ताप और जीवाणुओं के मिले-जुले प्रभाव से पेड़-पौधों के दबे हुए अवशेष कोयले में परिवर्तित हो गए। मृत वनस्पति के धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को कार्बनीकरण कहते है।
NCERT Solutions for Class 8 Chapter 3. कोयला और पेट्रोलियम (Koyala Aur Petroliyam) Science (Vigyan) - FREE PDF Download
प्रश्न 4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) .............. तथा ................ जीवाश्म ईंधन है।
(ख) पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथक करने का प्रक्रम ............. कहलाता है।
(ग) वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक ईंधन ............... है।
उत्तर- (क) कोयला, पेट्रोलियम (ख) परिष्करण (ग) सी०एन०जी० ।
प्रश्न 5. निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य/असत्य लिखिए-
(क) जीवाश्म ईंधन प्रयोशाला में बनाए जा सकते है। (सत्य/असत्य)
(ख) पेट्रोल की अपेक्षा सी-एन-जी अधिक प्रदूषक ईंधन है। (सत्य/असत्य)
(ग) कोक, कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। (सत्य/असत्य)
(घ) कोलतार विभिन्न पदार्थों का मिश्रण है। (सत्य/असत्य)
(ड) मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है। (सत्य/असत्य)
उत्तर- (क) असत्य, (ख) असत्य, (ग) सत्य, (घ) सत्य, (ड) असत्य ।
प्रश्न 6. समझाइए जीवाश्म ईंधन (Fossil Fules) समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों है?
उत्तर- जीवाश्म ईंधन सजीवों के मृत अवशेष से बनते है और इन्हें बनने में करोड़ों वर्ष लग जाते है। प्रकृति में ये संसाधन सिमित है। इनके बनने की प्रक्रिया अत्यंत धीमी हा जबकि वर्तमान में इनका उपयोग तीव्र गति से हो रहा है। अत: जीवाश्म इंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन है।
प्रश्न 7. कोक के अभिलक्षणों और उपयोगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर- कोक के अभिलक्षण-
1. यह एक कठोर, सरंध्र और कला पदार्थ है।
2. यह कार्बन का लगभग शुद्ध रूप होता है।
कोक के उपयोग-
1. कोक का उपयोग बहुत से धातुओं के निष्कर्षण में किया जाता है। इस्पात के औद्योगिक निर्माण में यह उपयोगी है।
2. कोक का उपयोग एक इंधन के रूप में होता है। कोक बिना धुआँ छोड़े जलता है, इसलिए यह एक अच्छा इंधन है।
3. कोक का उपयोग जल गैस तथा प्रोड्यूसर गैस जैसे गैसीय इंधन बनाने के लिए होता है।
NCERT Solutions for Class 8 Chapter 3. कोयला और पेट्रोलियम (Koyala Aur Petroliyam) Science (Vigyan) - FREE PDF Download
प्रश्न 8. पेट्रोलियम-निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।
उत्तर- पेट्रोलियम,समुद्र में रहने वाले उन छोटे-छोटे पौधों तथा जंतुओं के अवशेषों के विघटन से बनता है जो लाखों-करोड़ों वर्ष पहले समुद्र में दब गए थे। समुद्र में रहने वाले छोटे-छोटे जीव, मरने के पश्चात् डूबकर समुद्र की तली पर पहुँच जाते है और धीरे-धीरे रेत तथा मिट्टी से ढक जाते है।
समुद्र में गहरे दबे हुए ये जिव अवशेष, दाब तथा ताप के प्रभाव से और बैक्टीरिया की उत्प्रेरक क्रिया के कारन धीरे-धीरे हाइड्रोकर्बनों में परिवर्तित हो जाते है जिसे हम पेट्रोलियम कहते है। जीव अवशेषों का पेट्रोलियम में परिवर्तन, ऑक्सीजन (या वायु) की अनुपस्थिति में होता है और इसमे लाखों वर्ष का लंबा समय लगता है।
प्रश्न 9. निम्नलिखित सारणी में 1991 से 1997 तक भारत में विद्युत की कुल कमी को दिखाया गया है। इन आंकड़ों को ग्राफ द्वारा आलेखित करिए। वर्ष में कमी प्रतिशतता को Y-अक्ष पर तथा वर्ष को X-अक्ष पर आलेखित करिए।
क्रम
संख्या |
वर्ष
|
कमी% |
1. |
1991 |
7.9 |
2. |
1992 |
7.8 |
3. |
1993 |
8.3 |
4. |
1994 |
7.4 |
5. |
1995 |
7.1 |
6. |
1996 |
9.2 |
7. |
1997 |
11.5 |
उत्तर-